शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अर्ध कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए यें निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2025 3:23 अपराह्न

पौड़ी : वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अर्ध कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए।

सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अर्ध कुंभ मेले के दौरान जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ व स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं का आवागमन रहेगा, ऐसे में यहां की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मार्गों की मरम्मत व उन्हें व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, जबकि सिंचाई विभाग को स्वर्गाश्रम जोंक नदी के तट पर पारंपरिक पहाड़ी शैली में घाट निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल विभाग को पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। वहीं जिला पंचायत अधिकारी को नीलकंठ व स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और बेहतर शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उरेड़ा विभाग को इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर करने को कहा। कहा कि स्ट्रीट लाइट के अलावा हाई मास्क लाइट भी स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेला अवधि में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जिन कार्यों को किया जाना है, उनकी विस्तृत डीपीआर जल्द तैयार कर प्रस्तुत की करें, ताकि कार्यों को समय पर स्वीकृति मिल सके और उन्हें धरातल पर उतारा जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल, उप जिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता सिंचाई अनिल राठौर, उरेडा अधिकारी राजेश्वरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.