बुधवार, अप्रैल 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2023 5:14 अपराह्न
 
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जिला पर्यटन विकास समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में टूर पैकेज, लक्सर में क्रोकोडायल पार्क का निर्माण, सती कुण्ड का विकास, ग्राम कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर के स्मारक का पर्यटन की दृष्टि से विकास, चण्डीदेवी एवं मंशादेवी पैदल मार्ग का सुधारीकरण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। जिलाधिकारी ने बैठक में टूर पैकेज के सम्बन्ध में कहा कि टूर पैकेज में सभी सुविधाओं से युक्त गाड़ियों का संचालन होना चाहिये, जिसमें स्क्रीन लगी हो, जिसके माध्यम से हरिद्वार के प्रमुख स्थानों की जानकारी लघु फिल्मों के माध्यम से तीर्थ यात्रियों/पर्यटकों को दी जाय तथा उसमें टूरिस्ट गाइड की भी व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से लक्सर में क्रोकोडायल पार्क विकसित किया जा सकता है, क्योंकि वहां पर मगरमच्छ बहुतायत मात्रा में दिखाई देते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसका विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ग्राम कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर के स्मारक के आसपास का विकास तथा मंशादेवी एवं चण्डीदेवी पैदल मार्ग के सुधारीकरण के लिये प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पर्यटन सम्बन्धी स्थानों, गतिविधियों आदि का  सूचना कियोस्क, साइनेज, लघु फिल्म, स्थानीय कार्यक्रम आयोजित करते हुये, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।  उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पर्यटन के ढांचागत सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिये प्रस्ताव तैयार किया जाये तथा नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर उनका विकास किया जाये। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास परियोजनाओं-साहसिक पर्यटन के अन्तर्गत एडवेंचर पार्क आदि के लिए भूमि भूखण्डों की पहचान करते हुये यथाआवश्यकता उनका अधिग्रहण किया जाये तथा पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए भूमि बैंक का निर्माण करने पर भी विचार किया जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि पार्किंग एवं अन्य पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं- जैसे जल एटीएम, इमारत के अग्रभाग का विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन आदि हेतु सम्बन्धित स्थान पर भूमि के चयन पर भी ध्यान दिया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, सचिव रेडक्रास डाॅ. नरेश चौधरी, डिप्टी एसपी बीएस चौहान, महामंत्री श्रीगंगासभा(रजि.) तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, एसीएफ वन विभाग सन्दीपा शर्मा, एटीओ पीएस नौटियाल, होटल व्यावसायी उमेश पालिवाल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
  • दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात
  • सीएम धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
  • उत्तराखंड में सड़कों-रोपवे का जाल : गडकरी ने कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में की पूजा
  • कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
  • देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन जारी, कई इलाकों में झड़पें, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे : रफ्तार का फायदा या बढ़ता खतरा?
  • LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.