posted on : अप्रैल 13, 2022 5:24 अपराह्न
धुमाकोट : ट्रक/डम्फर से ओवरलोड भवन सामग्री परिवहन करने, बस/महिंद्रा/मैक्स वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां ले जाने व बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने के फलस्वरूप होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत प्रातः 06:00 बजे से चैकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग भवन सामग्री परिवहन करने वाले ट्रक/डम्फर चालको, क्षमता से अधिक सवारियां परिवहन करने वाले बस/मैक्स चालको और बिना हेलमेट पहकर बाइक चलाने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। मौके पर ही वाहन चालको और आम नागरिको को इस प्रकार खतरनाक तरीक़े से यात्रा करने से होने वाली दुर्घटना व जान माल के नुकसान के सम्बंध जानकारी देकर भविष्य में इस प्रकार यात्रा ना करने के लिए बताया गया। थाना धुमाकोट अंतर्गत अधिकतर परिवार दिल्ली और अन्य शहरों में निवासरत/कार्यरत है जो गर्मियों की स्कूल छुट्टी में परिवार सहित अपने गाँव (धुमाकोट) निजी/प्राइवेट वाहनों से आते है। इस सम्बंध में टैक्सी चालकों/ बस चालको को बताया गया कि क्षमता से अधिक सवारियां लेकर यात्रा ना करे।
अभियान परिणाम
- 08 वाहनों से ₹4000 संयोजन शुल्क
- 03 ड्राइविंग लाइसेंस सीज
- 01 रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सीज


