बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक्शन में धामी सरकार : अवैध खनन पर डीएम विनय शंकर पाण्डेय सख्त, राजस्व व खनन विभाग हरिद्वार की कार्यवाही से क्षेत्र में दो दिनों से मचा हड़कंप

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 9, 2023 6:23 अपराह्न
 
हरिद्वार : जिलाधिकारी  विनय शंकर पांडेय के निर्देशों के क्रम में भोगपुर क्षेत्र में प्राप्त अवैध खनन की शिकायत की जांच हेतु खान अधिकारी प्रदीप कुमार व तहसीलदार हरिद्वार रेखा आर्य के नेतृत्व में खनन व राजस्व विभाग की टीम द्वारा 8 फरवरी की रात 12 बजे तक भोगपुर क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें मौके पर कोई अवैध खनन करते नहीं  पाया गया, परन्तु एक स्थान पर अवैध खनन किये जाने की बात सामने आयी, जिसमें स्थल तक अंधेरे में रास्ता न मिल पाने के कारण सुबह पुनः आने का प्लान तैयार किया गया।
आज सुबह दिनांक 9 फरवरी 2023 को पुनः टीमो के साथ भोगपुर स्थित दुर्गा स्टोन के पिछले 100 मीटर दूर एक अवैध खनन का खुदाई किया गया गड्ढा पाया गया, जिसमें 13200 घन मीटर खुदान पाया गया, मौके पर गड्ढे के किनारों की ओर 1328.88 घन मीटर मिट्टी जमा पायी गयी तथा 11871.12 घन मीटर उपखनिज आर0बी0एम0 मौके से उठान किया पाया गया, जिसमें मौके से उठाया गया उपखनिज 100 मीटर की दूरी पर स्थित दुर्गा स्टोन क्रेशर की पिछली दीवार टूटी होने पर पाया गया कि उक्त उपखनिज दुर्गा स्टोन क्रेशर द्वारा अवैध रूप से परिसर में जमा किया गया है, जबकि स्टोन क्रेशर 2021 से ही नवीनीकरण न होने के कारण बन्द है। स्टोन परिसर में अवैध उपखनिज पाये जाने पर स्टोन क्रेशर पर कार्यवाही की गयी है तथा स्टोन क्रेशर पर उत्तराखंड अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण का निवारण नियमावली-2021 के प्राविधानों के तहत कार्यवाही की गयी है जिसमें लगभग 36 लाख का जुर्माना स्टोन क्रेशर स्वामी पर लगाया गया है, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की जायेगी।
इसके उपरांत खान अधिकारी व तहसीलदार द्वारा क्षेत्र में रैकी की गयी, जिसमें ग्राम भुवापुर चमरावल में कृषि भूमि में अवैध खनन के 3 स्थानों में गड्ढे पाये गये, जिसमें 2640 घन मीटर, 4330 घन मीटर व 7500 घन मीटर खुदान पाया गया है, जिसमें मौके पर कोई वाहन/मशीन आदि नही पाये गये, जिसमें यह भूमि स्वामी की पैमाइश राजस्व विभाग द्वारा कर सम्बंधित भूस्वामी के खिलाफ अवैध खनन की कार्यवाही की जायेगी तथा भूस्वामी से ही जुर्माना वसूला जायेगा। इस मौके पर कार्यवाही में जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार रेखा आर्य, कानूनगो सुरेंद्र, खनन विभाग के खनिज मोहर्रिर माधो सिंह, विजय सिंह व राजस्व व खनन के कर्मचारी उपस्थित रहे। अवैध खनन, अवैध परिवहन के खिलाफ राजस्व व खनन विभाग द्वारा लगातार रात्रि को गस्त की जा रही है जिसमें 7 फरवरी की रात्रि को भी भोगपुर क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर सीज किये गये है तथा आगे भी लगातार रात्रि को औचक निरीक्षण किया जायेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस कर रही सियासत, तथ्यों को छिपाकर फैला रही भ्रम – महेंद्र भट्ट
  • पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.