posted on : फ़रवरी 9, 2023 7:41 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा आज थाना पुरोला का छमाही निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाना परिसर एवं बैरिकों की साफ-सफाई का जायजा लिया गया तत्पश्चात भोजनालय, हवालात, शस्त्रागार व कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों का बारिकी से अवलोकन किया गया।थाने पर उपलब्ध शस्त्रों की साफ-सफाई का जायजा लेते हुए जवानों की शस्त्र हैण्डलिंग जांची गयी। आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर उपकरणों को हर समय तैयारी हालात में रखने के निर्देश दिये गये।
थाने पर लम्बित माल मुक़दमाती के निस्तारण हेतु सम्बंधित को पत्राचार करने एवं लम्बित शिकायतों/प्रार्थना पत्रों एवं विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक एवं विवेचकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए। उनके द्वारा कर्मचारियों की बीट बुक का निरीक्षण करते हुये बीट बुक की सही से मेंटेन करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के अंत मे उनके द्वारा थाने के समस्त स्टाप का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं पूछी गयी एवं उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान उनके द्वारा क़स्बा पुरोला में यातायात में अच्छी ड्यूटी करने पर होमगार्ड के जवान गजेन्द्र को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक पुरोला खजान सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे।


