रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश की सांस्कृतिक एकता ही हमारे समृद्ध लोकतंत्र की पहचान – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2021 10:01 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण पर आये जम्मू कश्मीर के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और अतिथि देवो भव हमारी परम्परा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में विकास की दिशा तय करने के साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिये कार्य करेंगे।

शनिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में जम्मू कश्मीर से उत्तराखण्ड के प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण पर आये निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम एक दूसरे राज्य की संस्कृति से भी परिचित कराने में मददगार होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी भाषा-बोली अलग हो सकती है लेकिन हमारी संस्कृति एक है। हमारे देश की सांस्कृतिक एकता ही हमारे समृद्ध लोकतंत्र की पहचान भी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पंचायतों में जन प्रतिनिधित्व का मौका उन्हें किया है। पंचायतों को मजबूत कर वे जम्मू कश्मीर को स्वस्थ लोकतंत्र की ओर ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने कार्य व्यवहार से आने वाले लोगों को राह दिखाने के साथ ही प्रेरणादायी भी बनना होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।

अध्ययन प्रशिक्षण में उधमपुर के वीडीओ कुलदीप शर्मा, ओम प्रकाश खोखर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अभी त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के बजाय एक स्तरीय व्यवस्था ही है। उत्तराखण्ड के अध्ययन से उन्हें निश्चित रूप से गांव से लेकर जिले तक त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। समन्वयक एजाज अहमद, ग्रम प्रधान कठुआ पिंकी देवी आदि ने इस प्रशिक्षण अध्ययन कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया। उन्होंने उन्हें दिये गये सम्मान के लिये राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

निदेशक पंचायती राज हरिचन्द्र सेमवाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर राज्य से 160 पंचायत प्रतिनिधियों के चार दल का राज्य की चयनित पंचायतों एवं विभिन्न स्थलों में अध्ययन भ्रमण माह दिसंबर 2020 एवं जनवरी 2021 में प्रस्तावित किया गया था। जिसके क्रम में प्रथम दल 13 से 19 दिसंबर 2020 द्वितीय दल 21 से 28 दिसंबर 2020 एवं तृतीय दल दिनांक 28 दिसंबर 2020 से 3 जनवरी 2021 में राज्य दिनांक 4 से 10 जनवरी 2021 में प्रस्तावित किया गया था किंतु उक्त अवधि में जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण उक्त दल का भ्रमण कार्यक्रम की तिथि परिवर्तित करने पड़ी। अंततः चतुर्थ दल 18 जनवरी 2021 को उत्तराखंड पहुंचा। उन्होंने कहा कि पंचायतों के स्तर पर सम्पादित होने वाले कार्यों, विषयों से प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किये जाने के साथ ही उन्हें विभिन्न पंचायतों का स्थलीय भ्रमण भी कराया गया। इस अवसर पर प्रीतम भरतवाण एवं अंकित सेमवाल द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, चंद्रा पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, कर्मकार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह सत्याल आदि उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.