posted on : अप्रैल 4, 2022 4:22 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम के पार्षदों ने विगत कई दिनों से समाज कल्याण विभाग का पोर्टल बंद होने पर रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में पार्षदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है। पार्षदों में ज्ञापन के संबंध में बताया कि समाज कल्याण विभाग का पोर्टल काफी समय से बंद चल रहा है जिस कारण वृद्ध विकलांग पेंशन एक फॉर्म जमा नहीं हो पा रहे हैं । जिस कारण आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । ज्ञापन में जिलाधिकारी से शीघ्र इस ओर ध्यान देने और सप्ताह में दो दिन कोटद्वार में समाज कल्याण अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था करने की मांग की गई है ताकि समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में सूरज प्रसाद, अनिल रावत, प्रवेंद्र सिंह रावत, सोनिया नेगी, अनिल नेगी, विजेता, आशा चौहान, बीना नेगी आदि पार्षद शामिल रहे।



