बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2026 12:37 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को बड़ी संख्या में जारी किए जा रहे नोटिसों के मद्देनज़र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर में जिला एवं महानगर स्तर पर 10-सदस्यीय एसआईआर निगरानी समितियों के गठन के निर्देश दिए हैं। इन समितियों का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को आवश्यक सहयोग प्रदान करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न हो।

इसी क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन) राजेंद्र भंडारी की उपस्थिति में एसआईआर कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिसों के कारण आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कांग्रेस संगठन प्रदेशभर में सक्रिय भूमिका निभाएगा। जिला एवं महानगर स्तर पर गठित समितियां प्रभावित मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देंगी तथा एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम राज्यभर से प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं का समन्वय करेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जिलों और निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष मामलों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि उत्तराखंड का कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस समितियों से अपील की है कि वे एसआईआर अभियान के दौरान पूरी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचें और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, महासचिव राजेंद्र शाह, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, कंट्रोल रूम के इंचार्ज राकेश नेगी, सदस्य संदीप चमोली रितेश जोशी प्रशांत खंडूरी डिंपल सिंह विनोद कुमार भूपेंद्र नेगी सुरभी शाह शूरवीर सिंह चौहान के अलावा सुमित राठौर, नवीन रमोला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.