शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकार जनता के साथ किये वादों और संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गरीब माता, बहनों को साल में तीन सिलेंडर देने का वादा पूरा करेगी

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2022 10:19 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनादेश के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चुनाव संपन्न होने के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राज्य के विकास से संबंधित कार्यक्रमों आदि के संचालन के लिए विधानसभा में पूर्ण बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद विधेयक पारित कराने व इसके अधिनियम बनने में समय लग सकता है। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य की समेकित निधि से धनराशि आहरण की आवश्यकता होगी। इसके तहत संविधान के अनुच्छेद 206 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार मुख्यतः वचनबद्ध मदों के आहरण हेतु चार माह का लेखानुदान सदन में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्यपाल के अभिभाषण के संकल्पों के साथ ही प्रदेश की जनता से किये गये वायदो एवं संकल्पों को पूर्ण करने के लिये प्रतिबद्ध है। राज्य में समान नागरिक संहिता के सम्बन्ध में राज्य की केबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया है। हमने राज्य की गरीब माता व बहनों को साल में निशुल्क तीन गैस सिलेण्डर देने का वायदा किया है, उसे भी पूरा करने के साथ ही रोजगार सृजन के सम्बन्ध में जो भी वायदे हमने जनता से किये हैं। उन्हे विकल्प रहित संकल्प के साथ पूर्ण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रस्तुत लेखानुदान राज्य के विकास को गति प्रदान करेगा। निकट भविष्य में हम पूर्ण बजट लेकर आएंगे जिसमें जनता की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप एवं जनता जनार्दन के सुझाव को भी यथोचित स्थान मिल सकेगा। प्रदेश की देव तुल्य जनता ने जो भरोसा हम पर किया है हम उस भरोसे पर खरा उतर सके ऐसा हमारा प्रयास रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में जब उत्तराखंड 25 वर्ष का हो जाएगा। राज्य को देश का नंबर एक राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है इस हेतु आप सभी का मार्गदर्शन और सहयोग चाहिए। उन्होंने समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में सभी से सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.