शनिवार, जनवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के प्रस्तावों को लेकर शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भेंट करेंगे मुख्यमंत्री धामी, प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में CM ने केन्द्रीय राज्य मंत्री के साथ किया विचार-विमर्श

शेयर करें !
posted on : जनवरी 4, 2026 1:34 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की पैरवी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। नितिन गडकरी के साथ प्रस्तावित बैठक की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के मध्य विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रस्तावित बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य के अनेक महत्वपूर्ण मामलों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से उत्तराखण्ड में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी और पर्वतीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से चारधाम यात्रा, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रस्तावित परियोजनाओं पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में सड़क संपर्क सुविधाओं के विकास के लिए केन्द्र सरकार निरंतर प्रयासरत है।

प्रस्तावित प्रमुख परियोजनाएं :

ऋषिकेश बाईपास परियोजना : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 के अंतर्गत तीनपानी से योगनगरी होते हुए खारास्रोत तक 12.67 किमी लंबाई में चार लेन बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। जिसकी अनुमानित लागत ₹1161.27 करोड़ है। इस परियोजना के अंतर्गत 4.876 किमी लंबाई में तीन हाथी कॉरिडोर हेतु एलिवेटेड मार्ग, चन्द्रभागा नदी पर 200 मीटर लंबा सेतु तथा रेलवे पोर्टल पर 76 मीटर लंबाई का आरओबी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त श्यामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ₹318 करोड़ की लागत से 76 मीटर लंबाई का आरओबी प्रस्तावित किया गया है। जिससे नेपाली फार्म से ऋषिकेश नटराज चौक तक यातायात निर्बाध हो सकेगा।

अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309बी के 76 किमी लंबाई वाले हिस्से में ₹988 करोड़ की अनुमानित लागत से दो लेन चौड़ीकरण का प्रस्ताव किया गया है।

ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 के अंतर्गत 235 किमी लंबाई में दो लेन चौड़ीकरण का संरेखण प्रस्ताव है।

अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309ए के अंतर्गत पैकेज 1, 2 और 5 में कुल 84.04 किमी लंबाई में ₹1001.99 करोड़ की लागत से कार्य प्रस्तावित हैं। काण्डा से बागेश्वर खंड (पैकेज-02) के लिए वनभूमि हस्तांतरण प्रस्ताव पर भारत सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वाणा के ग्रामीणों ने बारिश को लाटू देवता से मांगी मन्नत
  • औली में व्यवस्थाओं की जांच को लेकर कड़ाके की ठंड में आंदोलन तेज
  • चारधाम यात्रा 2026 : तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, मंदिर परिसरों में मोबाइल और कैमरे पर पूर्ण प्रतिबंध
  • मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से संवाद, उत्तराखंड के स्वाद को “लोकल से ग्लोबल” बनाने का आह्वान
  • राहु मंदिर पैठाणी के सौंदर्यीकरण के लिए 1.90 करोड़ की योजना का भूमि पूजन, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा राहु मंदिर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में पौड़ी गढ़वाल बना डिजिटल गवर्नेंस की मिसाल, अपणी सरकार पोर्टल पर प्रदेश में प्रथम स्थान
  • चमोली की वादियों में समय से पूर्व खिलने लगे बुरांश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने नील चामेश्वर नर्सरी का किया उद्घाटन
  • उत्तराखंड को स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में ‘लीडर’ का दर्जा मिला
  • उत्तराखंड : पहाड़ों पर 23 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.