गुरूवार, फ़रवरी 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मानसून से पूर्व नदियों का चैनलाईजेशन, नाली व नालों की सफाई कार्य कर लिया जाए पूर्ण – डीएम सोनिका

शेयर करें !
posted on : जून 11, 2024 6:21 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी मानसून की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वीसी के माध्यम से समस्त जनपदों के जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी जुड़े रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वीसी के माध्यम से दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने एनआईसी सभागार में उपस्थित रेखीय विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व आपदा के दृष्टिगत समुचित तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों का चैनलाईजेशन कार्य नाली व नालों की सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने मानसून के दृष्टिगत 15 जून तक सभी तैयारियों पूर्ण करने के निर्देश दिए। आपदा के दृष्टिगत जनपद के सुदुरवर्ती क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं जिनका प्रसव तिथि मानसून काल में है को चिन्हित करते हुए आपदा के दृष्टिगत सुरक्षित प्रसव वाले पर स्थानान्तरित करने की व्यवस्था बनाने, मानसून सीजन के दृष्टिगत मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए आपातकालीन स्थिति में हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जाए। जनपद में पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट के साथ ही भूस्खलन वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा वहां के निवासियों को अनयंत्र स्थानान्तरित करने की व्यवस्था तथा भूस्खलन वाली सड़कों के नजदीकी क्षेत्र में आपदा के दृष्टिगत मशीन, उपकरण आदि तैयार रखने तथा लोगों को आपदा के दृष्टिगत जागरूक करने के निर्देश दिए। बाढग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए ऐसे स्थानों जनमानस को सुरक्षित स्थानों पर स्थानान्तरित करने हेतु स्थान चिन्हित रखने, बाढ चौकियां एवं कन्ट्रोलरूम को 24×7  सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्युत विभाग को झूलती विद्युत तारों को व्यवस्थित करने तथा नगर निगम को गिरासू भवन को चिन्हित करते हुए मानकों क अनुरूप कार्यवाही करने, वन विभाग को गिरासू पेड़ों को चिन्हित करने तथा पेड़ों की लॉपिंग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीएस रावत, अधि0अभि0 सिचाईं दिनेश उनियाल, अधि0अभि0 लोनिवि कपिल कुमार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी सहित पेयजल, जलसंस्थान, लोनिवि, विद्युत, कृषि आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंभ मेला-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने की अखाड़ों के साथ बैठक, अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, अमृत स्नान पर्वों पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां
  • स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा, एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न राष्ट्रिय अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें
  • मेले केवल मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और आर्थिकी के सशक्त स्त्रोत – सौरभ बहुगुणा
  • स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे के निर्देश पर कुमाऊँ में नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद, NDPS में मुकदमा दर्ज
  • प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष और डॉ. यशपाल तोमर महासचिव निर्वाचित
  • वन विभाग की कार्यशैली के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता ने दिया एक दिवसीय सांकेतिक धरना
  • टिहरी में पयर्टन को नई ऊंचाई देगा लेक फेस्टिवल, 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित होगा टिहरी लेक फेस्टिवल
  • सूचना आयोग के आदेश की अवहेलना पर आयुक्त दलीप सिंह कुंवर का सख्त रुख, कोटद्वार के तीन तत्कालीन SDM को कारण बताओ नोटिस
  • दिल्ली से देहरादून तक एक सूत्र : धामी की कार्यकुशलता और मोदी का विश्वास बना उत्तराखंड की ताकत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.