posted on : अप्रैल 14, 2024 12:10 अपराह्न
चमोली : एग्जिट पोल पर इस अवधि में रहेगी रोक। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 और इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव और उप चुनाव के मध्येनजर 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) की सुबह 7.00 बजे से 01 जून 2024 (शनिवार) की शाम 6.30 बजे तक के लिए एग्जिट पोल को प्रतिबंधित किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार प्रसार या किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध रहेगा।


