मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : डीएम हिमांशु खुराना ने विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2021 2:45 अपराह्न
चमोली : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को चमोली तहसील के अन्तर्गत विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से मतदेय स्थलों पर पंजीकृत मतदाताओं, नए वोटर तथा पूर्व निर्वाचनों में वोटिंग प्रतिशत के बारे में भी जानकारी ली।
मतदान केन्द्र प्रा.वि. अल्कापुरी, पिलंग, सैकोट एवं मासौं का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि ऐसे युवा जो 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के हो रहे है। उनका अच्छी तरह से सर्वेक्षण कर लें। यदि कोई नागरिक अभी भी छूट गया है, तो उसका पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। अपने बूथ पर 18 व 19 वर्ष के पंजीकृत नए मतदाताओं की जानकारी अवश्य रखें। पूर्व निर्वाचनों में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जिलाधिकारी ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। कहा कि जो लोग बाहर रहते है उनको भी घर-गांव बुलाकर निर्वाचन में भागीदारी करने हेतु अपील की जाए। प्रा.वि.मासौं में विगत निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत पर बताया गया कि कुछ माइग्रेट मतदाताओं का दोनों स्थानों पर पंजीकरण हो सकता है। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को माइग्रेट मतदाताओं की निर्वाचक नामावली की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकासी, पेयजल, विद्युत, शौचालय, बूथ तक पहुॅच मार्ग आदि व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदान केन्द्र में पंजीकृत वोटर, नए वोटर तथा हटाए गए वोटर के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। मतदान केन्द्र प्रा.वि. अल्कापुरी में बताया गया कि बूथ पर कुल 907 वोटर पंजीकृत है। इस बार 65 वोटर का डिलीशन तथा 21 नए वोटर जुड़े है। प्रा.वि. पिलंग में बालखिला, चेतोली, पिलंग और क्वीरालों गांव के कुल 640 वोटर पंजीकृत है। इस बार 3 नए वोटर जुड़े है। प्रा.वि. सैकोट में कुल 684 वोटर पंजीकृत है। जिसमें 21 नए वोटर शामिल है। प्रा.वि.मासौं में कुल 532 वोटर पंजीकृत है। मतदेय स्थलों के निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, तहसील स्तरीय अधिकारी, संबधित मतदेय स्थलों के बीएलओ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण, सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात
  • SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
  • चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.