रविवार, अप्रैल 2, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केन्द्रीय विश्वविद्यालय व एनआईटी श्रीनगर में कुलसचिवों की तैनाती की रखी मांग, एनसीईआरटी नई दिल्ली के विद्या समीक्षा केन्द्र का किया भ्रमण

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केन्द्रीय विश्वविद्यालय व एनआईटी श्रीनगर में कुलसचिवों की तैनाती की रखी मांग, एनसीईआरटी नई दिल्ली के विद्या समीक्षा केन्द्र का किया भ्रमण
शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2023 11:55 अपराह्न
 
देहरादून/नई दिल्ली : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार हो नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा एव कौशल विकास मंत्री धर्मेंद प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से केन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में स्थाई कुलसचिव नियुक्त करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एनआईटी श्रीनगर गढ़वाल के फेज-2 के निर्माण कार्यों के लिये धनराशि स्वीकृत करने तथा एनआईटी में भी स्थाई कुलसचिव तैनाता करने की मांग की। 
सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को केन्द्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से उनके कार्यालय में मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में स्थाई कुलसचिव की तैनाती करने, लम्बे समय से विभिन्न संकायों में फैक्लटी के रिक्त पदों को भरने तथा शिक्षणेत्तर कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग रखी। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एनआईटी श्रीनगर के द्वितीय चरण के कार्यों के लिये शीघ्र धनराशि जारी करने तथा सुमाड़ी में निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग भी केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखी।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि केन्द्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री ने दोनों ही संस्थानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है। अपने दिल्ली भ्रमण के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एनसीईआरटी नई दिल्ली के विद्या समीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर उसके संचालन एवं मॉनिटिरिंग संबंधी जानकारियां हासिल की। उन्होंने एनसीईआरटी के अधिकारियों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं शिक्षा की गुणवत्ता में विद्या समीक्षा केन्द्र की भूमिका के बारे में भी चर्चा की। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में भी केन्द्र सरकार द्वारा विद्या समीक्षा केन्द्र स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है, जिसकी स्थापना का कार्य शुरू कर दिया गया है, इससे पूर्व विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा गुजरात व केरल के विद्या समीक्षा केन्द्रों का अध्ययन भी किया जा चुका है। इस दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट तथा पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली भी मौजूद रहे। 

 

1 of 2
- +

राज्य सरकार के एक वर्ष से संबंधित वीडियो एड फिल्म

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/03/Ek-sal-Nayi-Misal-HD.mp4-Google-Drive.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम सोनिका ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों एवं किशोर और किशोरियों को अल्बेंडाजोल दवा दिए जाने की तैयारियों को लेकर ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार न्यायालय में मानहानि का वाद दायर
  • चमोली : जिले में तैयार होगा सरकारी भूमि का लैंड बैंक, डीएम हिमांशु खुराना ने ली अधिकारियों की बैठक
  • अप्रैल माह में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
  • एक्शन में धामी सरकार : पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी ने 50 हजार के ईनामी संजय धारीवाल को नारसन से किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को 10 अप्रैल तक पूरा करने के दिये निर्देश
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एम्स ऋषिकेश का किया निरिक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने की भेंट
  • लापरवाही से लेन परिवर्तन करने वाले वाहनों पर होगी एमवी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही, डीजीपी अशोक कुमार ने दिए निर्देश
  • राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना : शासन ने जारी किए नए निर्देश, आसान हुई प्रक्रिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.