posted on : मई 28, 2022 4:37 अपराह्न
कोटद्वार । पौड़ी जिले के लैंसडाउन तहसील स्थित पालकोट गांव केे भास्कर वेदवाल नेवी में अफसर बने जो हाल निवासी रतनपुर सुखरौ कोटद्वार के रहने वाले हैं भास्कर के पिता हरीश चन्द्र वेदवाल गढ़वाल राइफल से सेवानिवृत्त है जो अब डीसीबी जोधपुर में देश की सेवा कर रहे हैं तथा माता सुमन वेदवाल गृहणी है,बहन निधी वेदवाल ग्राफिक एरा देहरादून से बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है,तथा दादा पुरुषोत्तम वेदवाल एक्स गढ़वाल राइफल से सेवानिवृत्त है। भास्कर वेदवाल ने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन से की व कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार से की है। भास्कर का इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए पंतनगर में चयन हुआ था लेकिन उन्होंने आर्मी में अफसर बनने के जनून के कारण पढ़ाई छोड दी और एनडीए का पेपर किलीयर कर नेवी में अफसर बने।


