सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

व्हाट्सएप पर आए ‘Happy New Year’ मैसेज से रहें सावधान, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!

शेयर करें !
posted on : जनवरी 2, 2026 12:39 पूर्वाह्न

देहरादून : नए साल 2026 का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेज रहे हैं, लेकिन इस खुशी के मौके पर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अनजान नंबरों से आने वाले ‘हैप्पी न्यू ईयर’ मैसेज में लिंक या वेबसाइट का जिक्र होने पर सतर्क रहें। ये फिशिंग स्कैम हो सकते हैं, जिनके जरिए हैकर्स व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल्स या ओटीपी चुराकर खाते खाली कर सकते हैं।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, त्योहारी सीजन में ऐसे फ्रॉड के मामले बढ़ जाते हैं। अनजान मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से फोन में मैलवेयर घुस सकता है या फर्जी वेबसाइट पर ले जाकर संवेदनशील जानकारी चुराई जा सकती है। कई मामलों में ठग बधाई के बहाने लिंक भेजकर लोगों को ठग चुके हैं। पुलिस और साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर दें। नए साल के जश्न को सुरक्षित बनाएं और सतर्क रहकर इन ठगों से बचें।

इन सावधानियों से बचें-

  • अनजान लिंक पर क्लिक न करें: ‘हैप्पी न्यू ईयर’ मैसेज में यदि कोई लिंक या वेबसाइट का लिंक हो, तो उसे खोलने से बचें। ऐसे मैसेज तुरंत डिलीट करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें: कोई भी अनजान नंबर बैंक डिटेल्स, ओटीपी या पर्सनल जानकारी मांगे तो कभी साझा न करें। ऐसे नंबरों को ब्लॉक कर दें।
  • संदिग्ध मैसेज रिपोर्ट करें: मैसेजिंग ऐप (जैसे व्हाट्सएप, एसएमएस) में संदिग्ध मैसेज को रिपोर्ट करें और नंबर ब्लॉक करें। गलती से भी ऐसे नंबर सेव न करें।
  • सुरक्षा सेटिंग्स मजबूत करें: बैंकिंग और अन्य महत्वपूर्ण ऐप्स में दो-चरणीय प्रमाणीकरण (2FA) सक्रिय करें। इससे अनधिकृत एक्सेस मुश्किल हो जाता है।
  • फोन और ऐप्स अपडेट रखें: स्मार्टफोन व ऐप्स को हमेशा लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें, ताकि सुरक्षा कमजोरियों से बचा जा सके।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में लोगों चेहरों पर मुस्कान बिखेरती दून पुलिस
  • हिमवंत फाउंडेशन सोसायटी ने देवांचल विहार में मनाया स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • रिकॉर्ड 34 हजार सरकारी नौकरियों के बाद अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता की उड़ान, धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, साथ में की कई घोषणाएं
  • मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा : एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.