posted on : जून 7, 2022 4:31 अपराह्न
कोटद्वार । शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी द्वारा आयोजित समर सोकर फेस्टिवल सब जूनियर चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बालभारती बॉयज और एवन एफ सी के मध्य खेला गया मैच का उद्घाटन गिरिराज सिंह रावत व संरक्षक धीरेंद्र कंडारी के कर कमलों से हुआ ।मध्यांतर तक स्कोर बराबरी पर रहा और मध्यांतर के बाद ए वन एफसी के खिलाड़ी ओम ने निर्णायक गोल दागकर टीम को अजय बढ़त दिलाई और मुकाबला अपने नाम कर लिया । मुख्य निर्णायक की भूमिका इंदर रावत ने निभाई । साकेत धौंडियाल को गोल्डन क्लब, ओम को गोल्डन बूट, हार्दिक रावत और अधिराज रावत को उदयमान खिलाड़ी के रूप में नवाजा गया । तृतीय स्थान पर रही स्टेडियम ट्रेनीज की टीम को सुदीप गोसाई और भारत सिंह नेगी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।
उपविजेता टीम बालभारती बाइस को अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत और अन आई एस कोच महेंद्र रावत के कर कमलों से मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई जबकि विजेता टीम एवन एफसी को मुख्य अतिथि गिरिराज सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र कंडारी ने मेडल व विजेता ट्राफी देकर सम्मानित किया । मैच का आंखों देखा हाल मेहरबान सिंह नेगी ने सुनाया । आयोजक सचिव सिद्धार्थ रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 9 जून से दसवीं तक के बच्चों के लिए हाई स्कूल हीरोज कप का आयोजन खेल अकादमी करने जा रही है जहां से चयनित बच्चों को 15 जून से कैंप लगाकर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा ।


