शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चांद नजर आते ही रमजान का पहला रोजा कल, आज रात से मस्जिदों में पढी जाएगी तरावीह की विशेष नमाज

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2022 9:26 अपराह्न
रुड़की । चांद नजर आते ही रहमतों की बरसात का महीना “रमजान” का कल से पहला रोजा होगा। एक महीने का रमजान वास्तव में प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें रोजेदार सुबह से शाम तक ना केवल भूखा-प्यासा रहता है, बल्कि गाली-गलौज, गंदी बातों और गलत कामों से भी दूर रहता है। प्यास लगने पर भी पानी इसलिए नहीं पीता है कि कोई भले ना देख रहा हो, लेकिन उसका अल्लाह उसे जरूर देख रहा है।
बुराइयों और गलत कामों से रुकने के कारण ही अल्लाह के रसूल मोहम्मद सल्ल. वसल्लम ने फरमाया कि रोजेदार के लिए दो खुशियां हैं, एक रोजा इफ्तार के वक्त दूसरा जब वह मैदान हस्र में अपने अल्लाह से मिलेगा। इसी महीने में कुरान शरीफ अल्लाह के रसूल हजरत मोहम्मद सल्ल. वसल्लम पर अवतरित (नाजिल) हुआ। हदीस में है कि इसकी एक रात हजार महीनों की इबादत से बेहतर है और इसका सवाब (पुण्य) कई सौ गुना अधिक है। रमजान की पांच रातें 21, 23, 25, 27 और 29 है, जिसमें इबादत करने पर बहुत जोर दिया गया है, वैसे तो पूरा रमजान ही रहमत और बरकतों का महीना है, लेकिन इन रातों का अपना अलग ही महत्व है। इन पांच रातों में कोई एक रात सबे कदर होती है, जिसमें कुरान शरीफ अवतरित हुआ, इसलिए इस रात को तलाश करने अर्थात इबादत करने पर अत्यधिक जोर दिया गया है। सऊदी अरब सहित खाड़ी देशों में पवित्र रमजान का चांद कल नजर आने से आज वहां शनिवार का पहला रोजा है और शुक्रवार की रात्रि तरावीह की नमाज शुरु हो गई, जबकि भारत में पहला रोजा रविवार का होगा।
रमजान के महीने का बेसब्री से इंतजार कर रहे मुसलमानों के लिए यह महीना बहुत ही पाकीजा और पवित्र माना गया है। बता दें कि सऊदी अरब में भारत के मुकाबले एक दिन पहले चांद दिखाई देता है, जिस हिसाब से यहां पहला रोजा कल यानी इतवार का होगा। रमजान के पहले दस दिन रहमत के हैं तो दूसरे दस दिन मगफिरत (माफी) मांगने और अंतिम दस दिन दोजख से निजात पाने अर्थात अल्लाह को राजी करने का है, इसलिए अंतिम भाग की महत्ता बहुत ही अधिक बताई गई है। रमजान का चांद नजर आने पर शहर मुफ्ती मोहम्मद सलीम साहब, विधायक हाजी फुरकान अहमद, अफजल मंगलौरी, डॉक्टर नैयर काजमी, हाजी नौशाद अहमद, हाजी महबूब कुरैशी, हाजी लुकमान अहमद, मौलाना अरशद कासमी, मौलाना अजहर उल हक, डॉ मोहम्मद मतीन, हाजी मोहम्मद सलीम खान, मौलाना नसीम अहमद कासमी व हाजी शमीम साबरी, इमरान देशभक्त आदि ने रमजान की मुबारकबाद पेश की है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.