गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : प्राथमिक विद्यालय किमोली में तैनात शिक्षक अमीर सिंह का 13 साल बाद हुआ स्थानान्तरण, विदाई में उमड़ा पूरा गांव

शेयर करें !
posted on : जुलाई 31, 2022 9:43 अपराह्न

चमोली : शिक्षक एक ऐसी जिम्मेदारी, जिनको ना केवल एक विद्यार्थी को इस काबिल बनाना होता है कि वो देश के काम आ सके। बल्कि, शिक्षक के कंधों पर एक बच्चे को एक संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनाने की जिम्मेदारी भी होती है। शिक्षक ही वह व्यक्ति होता है, जो बच्चों को भविष्य सजाते और संवारते हैं। उनको अच्छे रास्ते पर चलने की राह दिखाते हैं। समाज में शिक्षकों का दर्जा सबसे ऊंचा होता है।

बदलते दौर में जहां शिक्षक और शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। आए दिन शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों पर सवाल खड़े हो रहे हों, उस दौर में कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जो एक उम्मीद जगाते हैं। यह हौसला देते हैं कि अब भी कोई ऐसा है, जो शिक्षक होने का फर्जी सही मायने में निभा रहा है। उनको अपने आप से कुछ साबित नहीं करना होता है। उनका काम ही उनका परिचय होता है और समाज भी बदले में उनको खूब सम्मान देता है। यही सम्मान उनके काम का पुरस्कार और वेतन से बड़ी पूंजी होता है।

ऐसे ही एक शिक्षक उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक के सरतली गांव के अमीर सिंह हैं। अमीर सिंह जनपद चमोली के सुदूरवर्ती क्षेत्र नारायणबगड़ के किमोली प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। उन्होंने इस विद्यालय में 13 सालों तक अपनी सेवाएं दी। कठिन से कठिन परिस्तियों में भी बच्चों की पढ़ाई के प्रति हमेशा समर्पित रहे। उनकी जब स्कूल से स्थानांतरण हुआ तो लोग भावुक हो गए।

ग्रामीणों और छात्रों ने अपने चहेते शिक्षक को ऐसी विदाई दी कि हर कोई देखता ही रह गया। गांव से सड़क मार्ग तक ग्रामीणों और छात्र अपने शिक्षक को विदा करने पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनको सम्मानित किया गया। उससे पहले स्कूल परिसर में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

शिक्षक अमीर सिंह ना केवल स्कूल में पढ़ाते थे। बल्कि, नजदीक के गांव में ही किराए के कमरे में बच्चों को अतिरिक्त समय में निशुल्क पढ़ाते थे। जिस विद्यालय में उनकी तैनाती थी। वहां, पहुंचने के लिए लंबा पैदल सफर तय करना पड़ता था। लेकिन, उन्होंने अपना कर्तव्य पूरी तत्परता और ईमानदारी से निभाया। उन्होंने समाज और शिक्षक जगह के लिए भी एक उदाहरण पेश किया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.