रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश की ओपीडी में मरीजों के लिए स्वस्थ खानपान तथा स्वस्थ जीवन के लिए पोषण जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2021 3:05 अपराह्न

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश की ओपीडी में मरीजों के लिए स्वस्थ खानपान तथा स्वस्थ जीवन के लिए पोषण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान की आहार एवं पोषण विशेषज्ञ द्वारा मरीजों व उनके तीमारदारों को सही खानपान और दिनचर्या की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत जी ने बताया कि आहार एवं पोषण का महत्व हमारी सामान्य जीवनशैली में कितना अहम होता है। निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने सही पोषण नहीं मिलने पर होने वाले रोगों जैसे चयापचय (मैटावोलिज्म) रोगों की रोकथाम में सही पोषण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

संस्थान की ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए डीन एकेडमिक एवं रेडिएशन ओंकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज गुप्ता जी की देखरेख में स्वस्थ जीवन के लिए पोषण जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डीन प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने बताया कि स्वस्थ्य भोजन से ही हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है तथा सही भोजन से ही हमारा शारीरिक तथा आर्थिक विकास होता है। कार्यक्रम में एम्स फैकल्टी तथा न्यूट्रिशन सोसायटी ऑफ इंडिया की सदस्य प्रो. सत्यवती राणा, डॉ. किरण मीणा व डॉ. अनु अग्रवाल ने भी विशेषरूप से प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर डिपार्टमेंट ऑफ रेडिएशन ओंकोलॉजी की आहार एवं पोषण विशेषज्ञ डॉ. अनु अग्रवाल ने ओपीडी में आए मरीजों तथा उनके तीमारदारों को पोषण तथा जीवनशैली को लेकर जागरुक किया। उन्होंने मरीजों को खाद्य पदार्थों के समूहों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि हमारे खाने के साथ खाद्य समूहों को किस प्रकार से अपने प्रतिदिन के आहार में लेना चाहिए। जिसमें उन्होंने खान समूह जैसे अनाज, दाल फल सब्जियों घी तेल चीनी तथा मेवे के अलग अलग प्रकार के बारे में बताया कि किस तरह से इन सभी खाद्य पदार्थों के सभी प्रकार को अपने आहार में सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर उन्होंने खाद्य समूह के बाबत बताया कि इन खाद्य समूहों के उपयोग से किस प्रकार से हम अपने शरीर में सामान्य पोषण तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं। इस मौक पर उन्होंने भोजन से मिलने वाले पोषण तत्व जैसे कार्बोहाईड्रेट्स, प्रोटीन्स, रेशे, पानी तथा सुक्ष्म पोषण तत्व जैसे बिटामिन्स, खनिज पदार्थ की उपयोगिता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

सही जीवनशैली के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने मरीजों को बताया कि सुबह सोकर उठने से लेकर रात्रि विश्राम से पहले तक किस तरह से अपने खाने को छोटे छोटे मील्स में विभाजित करें तथा भोजन के बाद की जाने वाली क्रियाओं वॉकिंग आदि पर भी चर्चा की, ताकि मरीज मोटापे तथा भविष्य में होने वाली चयापचय संबंधी बीमारियों से अपनेआप को सुरक्षित कर सके। साथ ही मरीजों को यह भी बताया गया ​कि घर से बाहर निकलते वक्त, अस्पताल आते वक्त अथा अस्पताल में कुछ दिन रुकने की स्थिति में किस तरह का आहार को व्यवस्थित करना चाहिए जिससे हमारे शरीर को सभी तरह के पोषण तत्व मिल सकें।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.