बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रमन शाह ने 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर की प्रेस वार्ता

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2022 7:17 अपराह्न
कोटद्वार। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य आंदोलनकारियों को दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के संदर्भ में लंबे समय बाद नैनीताल हाई कोर्ट में जाने पर आंदोलनकारियों ने रोष व्यक्त किया है। इस संबध में मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रमन शाह ने संयुक्त प्रेस वार्ता की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने सन 2018 में ही आरक्षण के विरुद्ध फैसला सुना दिया था जिस पर आंदोलनकारियों ने एक महीने के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। कहा कि राज्य सरकार यदि आंदोलनकारियों के हितों के संबध में सोचती तो 2015 के इस विधेयक को राज्यपाल के पास भेजती या सुप्रीम कोर्ट में आंदोलनकारियों की पैरवी करती। सरकार अपनी लापरवाही को सरकारी अधिवक्ताओं के सर मढ़ रही है जो गलत है। आंदोलनकारी अब अपने आंदोलन को तेज करेंगे। संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए एडवोकेट अनुराग वर्मा व नीरज चौहान को कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। चुनाव के समय तो सरकारें आंदोलनकारियों के हितों के संबध में शासनादेश जारी कर देती है। लेकिन उस पर कार्रवाई होती ही नहीं है। जैसा कि सितंबर 2021 में सरकार की ओर से चिन्हीकरण व मृतक आश्रित पेंशन के संबध में शासनादेश जारी किया गया था। लेकिन उस पर ठोस कार्रवाई हुई ही नहीं। जिलाधिकारियों ने चिन्हीकरण को लेकर बैठकें की ही नहीं। कहा कि मोर्चा 2015 से ही आंदोलनकारियों के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग करता आ रहा है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रेस वार्ता में समीम अब्बासी, गुलाब सिंह रावत, राकेश लखेड़ा, वीरेंद्र सिंह रावत और हयात सिंह आदि थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.