posted on : मार्च 21, 2025 9:51 अपराह्न
कोटद्वार । ग्रीन इण्डिया मिशन के अर्न्तगत द्वारीखाल विकास खण्ड मुख्यालय में सीडीएस विपिन रावत सभागार में आयोजित वन अग्नि सुरक्षा आजीविका सम्बर्द्वन क्षमता विकास कार्यक्रम का प्रमुख प्रशासक द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। द्वारीखाल मुख्यालय पहुॅचने पर महेन्द्र सिह राणा का ग्रीन इण्डिया मिशन के सदस्यों, अधिकारियों, वन पंचायत सरपंचों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रभारी वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडाउन द्वारा वन अग्नि सुरक्षा आजीविका सम्बर्द्वन क्षमता विकास कार्यक्रम के बारे में वन पंचायत सरपंचों, वन पंचायत सदस्यों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों को जानकारी दी। उन्होने सभी को वन की सुरक्षा में सहयोग की अपील की एवं मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादक आदि की भी जानकारी दी। अपने सम्बोधन में महेन्द्र सिह राणा ने कहा कि वन हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है हमें वनों की सुरक्षा करनी चाहिए, शुक्रवार को ग्रीन इण्डिया मिशन द्वारा जो प्रशिक्षण दिया गया है उसका सभी सरपंच, वन पंचायत सदस्य गण व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करें, ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके।


