रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सूबे में 60 लाख की आभा आईडी, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्ड, प्रत्येक जनपद में जारी है आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान, स्वास्थ्य मंत्री स्वयं संभाल रहें हैं आयुष्मान भव अभियान की कमान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2023 2:04 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड में अब तक 60 लाख लोगों की आभा आईडी व 52 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत दोनों तरह के कार्ड बनाने का अभियान जोरों पर है। जिसकी कमान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं संभाल रहे हैं। 
पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों आयुष्मान भव अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक जनपद में राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने के साथ ही रक्तदान एवं अंगदान हेतु पंजीकरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा शिविरों में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) तथा आयुष्मान कार्ड भी बनाये जा रहे हैं।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों प्रदेशभर के भ्रमण पर उतर कर स्वयं आयुष्मान भव अभियान की कमान संभाले हुये हैं। मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में अब तक 60 लाख 05 हजार से अधिक लोगों की आभा आईडी तथा 52 लाख 18 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिसमें जनपद देहरादून में सर्वाधिक 706014 आभा आईडी बनाई गई। इसी प्रकार नैनीताल में 431853, हरिद्वार 340839, ऊधमसिंह नगर 266854, पौड़ी गढ़वाल 223885, अल्मोड़ा 169612, टिहरी गढ़वाल 154243, पिथौरागढ़ 128389, चमोली 118245, चम्पावत 75763, बागेश्वर 75664, उत्तरकाशी 67703, रूद्रप्रयाग 39918 आभा आईडी बनाई गई है जबकि 32 लाख 05 हजार 682 आभा आईडी राष्ट्रीय पोर्टल पर बन कर तैयार हो चुकी है, जिनका जनपदवार चिन्हिकरण का कार्य गतिमान है। दूसरी ओर सर्वाधिक 1084843 आयुष्मान कार्ड देहरादून जनपद में बनाये गये हैं। जबकि हरिद्वार में 877460, ऊधमसिंह नगर 852428, नैनीताल 496866, पौडी गढ़वाल 378973, टिहरी गढ़वाल 316365, अल्मोड़ा 264566, पिथौरागढ़ 210423, चमोली 200316, उत्तरकाशी 180885 तथा बागेश्वर में 113538 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में शत प्रतिशत लोगों की आभा आईडी तथा 90 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। जिसके लिये आगामी 31 दिसम्बर तक प्रदेशभर में अभियान जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से इस योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुये अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने का अह्वान किया है। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.