चमोली : जनपद चमोली में गर्मी की तपिश बढते ही वनाग्नि की घटनाएं बढने लगी हैं। जिले में फायर सीजन शुरु होने के बाद अब तक हुई वनाग्नि की 40 घटनाओं में 41.4 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक हो गया है। जबकि वनाग्नि के चलते चमोली जिले की घाटियों में गहरी धुंध छाने और तापमान से बढती गर्मी से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। बता दें चमोली जिले में बीते कई दिनों से जंगलों में आग लगने की घटनाएं घटित हो रही है। जिले के केदारनाथ वन प्रभाग में फायर सीजन शुरु होने के बाद से जहां वर्तमान तक 11 घटनाओं में 9.5 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक हो गया है। वहीं बदरीनाथ वन प्रभाग में अभी तक 29 घटनाओं में 31.90 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर स्वाहा हो गया है। जंगलों में लगातार लग रही आग से समूचे जिले की घाटियां धुंध से पट गई हैं। जिससे जहां एक ओर लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। वहीं जिले में तेजी तापमान बढने लगा है।




