मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी, राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम, नव चयनित चिकित्सकों की जल्द होगी दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2025 6:35 अपराह्न

देहरादून : सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 220 नये चिकित्साधिकारी मिल गये हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने मंगलवार को चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और अधिक सुदृढ़ होगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अथक प्रयासों और निरंतर विभागीय समीक्षा के उपरांत स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 276 रिक्त पदों का अधियाचन भेजा था। जिसके क्रम में चयन बोर्ड ने 27 फरवरी 2025 को रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसके बाद 7 से 20 मई तक साक्षात्कार आयोजित किए गए। जिसके उपरांत चयन बोर्ड ने कुल 220 योग्य अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। कुछ आरक्षित श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण नियमानुसार पदों को अग्रेनीत कर दिया गया है।

इनमें अनारक्षित श्रेणी के दिव्यांगजन उपश्रेणी के 19, अनुसूचित जाति के दिव्यांगजन उपश्रेणी के 9, अनुसूचित जनजाति के दिव्यांगजन उपश्रेणी के एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के दिव्यांगजन उपश्रेणी के दो और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दिव्यांगजन उपश्रेणी के चार पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति श्रेणी के अंतर्गत राज्य आंदोलनकारी या उनके आश्रितों के 17, अनुसूचित जाति के राज्य आंदोलनकारी आश्रित का एक और अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन पदों पर भी कोई पात्र अभ्यर्थी नहीं मिला। चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही प्रदेशभर के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के चिकित्सालयों में तैनाती दी जायेगी। नये चिकित्सकों के आने से जहां प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होगी वहीं पर्वतीय व दूरथा क्षेत्रों में आम लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्साधिकारियों (बैकलॉग) के 220 पदों का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। सभी चयनित चिकित्सकों को शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र की चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दी जायेगी। इन चिकित्सकों के आने से प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी और सरकार का अंतिम गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प भी सिद्ध होगा। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.