posted on : जून 6, 2022 4:43 अपराह्न
कोटद्वार। श्री बाला जी मंदिर सेवक समिति की ओर से बाला जी मंदिर का 19 वां वार्षिकोत्सव 8 जून से मनाया जायेगा। बाला जी मंदिर वार्षिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल कंसल ने बताया कि 8 से 10 जून तक अनुष्ठान कार्यक्रम होगा। 11 जून को पूर्णाहुति के साथ ही श्री बाला जी रथ यात्रा निकाली जायेगी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी मुख्य अतिथि और लैंसडौन विधायक दलीप रावत विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। 12 जून को भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मेयर हेमलता नेगी मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी अति विशिष्ट अतिथि, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत और हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।


