posted on : अप्रैल 14, 2022 3:22 अपराह्न
कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने गुरुवार को आजाद हिंद फौज दिवस बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया ।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आजाद हिंद फौज के लेफ्टिनेंट मुरली सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर की। परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने बताया कि भारतीय सेना में आजाद हिंद फौज का सर्वोच्च स्थान कहां है । कैप्टन श्रीकांत, सुभाष कुकरेती ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी बलवान सिह रावत ने कहा कि आज के दिन आजाद हिंद फौज ने प्रथम बार 14 अप्रैल 1944 को मोरांग मनीपुर में तिरंगा फहराया था जिससे समस्त नौ-सेना ने प्रेरणा लेकर अंग्रेजो के खिलाफ बिद्रोह आरंभ किया और धीरे -धीरे समस्त देशवासियों को जगाया और आज हम उनके असीम प्रयास से स्वतंत्रत हैं। उन्होंने युवाओं के लिए एक संदेश दिया कि सुभाष चंद्र बोस से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है। आजादी के महानायक सुभाष चन्द्र बोस ने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। आज हम युवा जब कभी आपस में बैठकर कभी कुछ बड़ा करने की सोचते हैं तो हमें अपने अंदर सुभाष चंद्र बोस को जागृत करना चाहिए। क्योंकि, उन्होंने जिस दिशा में कदम बढ़ाए उसे फतेह किया। मौके पर गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, बलवान सिंह रावत, श्रीकान्त नौगाई, सुभाष कुकरेती, सुधा चौधरी, उमेश चौधरी, सुरेश रावत, कलावती देवी, अनूप बिष्ट, आशीष रावत आदि मौजूद रहे।


