सोमवार, जून 16, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सस्पेंडेड पुलिस AIG ससुर ने IRS दामाद को गोली मारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2024 5:32 अपराह्न

चंडीगढ़ : जिला कोर्ट में पंजाब पुलिस के निलंबित AIG ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्ष शनिवार को चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे। आरोपी की पहचान निलंबित AIG मानवाधिकार मालविंदर सिंह सिद्धू के तौर पर हुई है। मृतक दामाद हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में IRS था।

बताया जा रहा है दोनों परिवारों के बीच कुछ महीनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इस मामले में दोनों पक्ष शनिवार को चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में तीसरी बार मीडिएशन के लिए पहुंचे थे। करीब डेढ़ महीने पहले ही फैमिली कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने के लिए एक अधिवक्ता धीरज ठाकुर को नियुक्त किया गया था।

करीब 12 बजे ही लड़के पक्ष की तरफ से IRS ऑफिसर हरप्रीत सिंह अपने माता-पिता के साथ समझौता लिखकर फैमिली कोर्ट में पहुंच गया था। लड़की पक्ष वाले करीब डेढ़ बजे कोर्ट में पहुंचे थे। अधिवक्ता द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत की जा रही थी। इसी दौरान सस्पेंड IG मलविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही।

अधिवक्ता ने उन्हें कमरे में से ही बाहर शौचालय जाने का रास्ता बताया लेकिन दामाद हरप्रीत सिंह ने कहा कि चलिए वह बाथरूम का रास्ता दिखा देता है। हरप्रीत अपने ससुर को लेकर मीडिएशन कमरे से बाहर आया तो कुछ सेकेंड बाद ही बाहर से गोली चलने की आवाज आने लगी। एक के बाद एक करके चार-पांच गोलियां चलने की आवाज आई।

जब वकील ने कमरे में से बाहर देखा तो सिद्धू हाथ में बंदूक लिए अपने दामाद पर गोलियां चला रहा था। अधिवक्ता ने कमरे में अंदर से कुंडी लगा ली और सभी लोग टेबल के नीचे छिप गए। एक गोली मीडिएशन वाले कमरे के दरवाजे की तरफ भी चली। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के अन्य कर्मचारी व वकील एकत्र हो गए और उन्होंने एआईजी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया।

कोर्ट की सिक्योरिटी सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायल हरप्रीत सिंह को सेक्टर-16 अस्पताल में ले गए लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस अफसरों के अलावा एफएसएल की टीमें जांच कर रही है। गोली लगने वाली जगह को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है। जिला कोर्ट के शासन जज सहित अन्य कई न्यायाधीश भी मौके पर पहुंचे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने मुख्यसचिव को दिए निर्देश, लापरवाही पर हो सख्त कार्रवाई
  • उत्तराखंड : हेलीकॉप्टर हादसे पर सख्त हुए सीएम धामी, चारधाम हेली सेवा 2 दिनों तक बंद, उच्चस्तरीय जांच के आदेश
  • डीएम आशीष भटगांई की सख्त कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज, पीएमजीएसवाई जेई को किया सस्पेंड
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से की भेंट, कोटद्वार क्षेत्र से जुड़े अहम विषयों पर हुई चर्चा
  • केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का उत्तराखंड आगमन, मंत्री गणेश जोशी ने किया भव्य स्वागत
  • जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा, शत-प्रतिशत मरीज़ों को मिलेगा इलाज, रैफर व्यवस्था पर लगेगी लगाम
  • सीमांत नीती घाटी के ग्रामीणों ने खेल स्पर्धाओं में दिखाया दमखम
  • श्री बदरीनाथ धाम माणा : श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुले
  • चमोली : यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कपाट खुलने के साथ श्री घंटाकर्ण जैठ पुजै शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.