रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पेड़ वाले गुरूजी ने कर दिया कमाल, 03 हजार से अधिक रूद्राक्ष के पौधों का रोपण कर 05 हेक्टअर भूमि में तैयार किया रूद्रवन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 21, 2021 4:46 अपराह्न

चमोली । यदि मन में किसी काम करने की चाह हो तो उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यदि मार्ग में कितनी भी बाधाऐं आये आपको विचलित नहीं कर सकती है। ऐसे ही पेड़वाले गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध शिक्षक धनसिंह घरिया ने गोपेश्वर के निकट सेंटूणा में वन पंचायत की पांच हेक्टअर भूमि में तीन हजार से अधिक रूद्राक्ष के पौध रोप कर गोपीनाथ की भूमि में रूद्रवन तैयार किया है। जो अब फल देने को तैयार हो चुके है।

पिछले तीन साल से वन पंचायत की भूमि पर रूद्राक्ष के पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसमें से अधिकांश पौध अब पेड़ की शक्ल ले चुके है। जिन पर अब फल भी आने लगे है। धनसिंह घरिया बताते है कि उनके इस कार्य में एचसीएल फाउडेशन और इंटेक दिल्ली का पूरा सहयोग रहा है। ग्रामीणों से पांच के लिए भूमि लीज पर ली गई है। रूद्रवन पूरी तरह से तैयार होने के बाद इसे ग्रामीणों को सौंप दिया जाएगा।

पेड़वाले गुरूजी धनसिंह घरिया बताते है कि पिछले दो दशक से वे शिक्षण कार्य करने के साथ ही पर्यावरण के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे है। उन्होंने अब तक सवा लाख से अधिक पौधों का रोपण कर दिया है। जिसमें फलदार पौध से लेकर छायादार, चारापत्ति के पौधों के रोपण के साथ ही मिश्रित वन भी तैयार किया है। वे बताते है कि इस कार्य में उन्हें उनके विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय महिला संगठन और युवा संगठन का भरपूर सहयोग मिला है।

गोपेश्वर में रूद्रवन बनाने के पीछे वे अपना मूल उद्देश्य बताते है कि यह शिव की भूमि है और शिव को रूद्राक्ष बहुत पसंद है। साथ ही पर्यावरण में स्वच्छ वायु के लिए रूद्राक्ष सबसे अच्छा बना जाता है साथ ही रूद्राक्ष से आर्थिकी को भी मजबूत किया जा सकता है। इसलिए आस्था के साथ ही आजीविका के सुधार के लिए भी रूद्राक्ष के वन महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में वन पंचायत को इससे अच्छी आमदानी मिल सकती है। और लोग भगवान शिव के प्रति आस्था रखते है तो इस वन की देखरेख भी बखूबी से करेंगे। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की है कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधों को लागयें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उक्रांद ने रोका महेंद्र भट्ट का काफिला, स्थानीय मुद्दों और कर्णप्रयाग घटना पर मांगा जवाब
  • मुख्यमंत्री ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से की चर्चा, रेल परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर
  • उत्तरकाशी : दिशा बैठक में गैरहाजिर अफसरों पर सांसद का एक्शन, स्पष्टीकरण और तबादले के निर्देश
  • उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल
  • हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर अभियोग दर्ज करने की मंजूरी
  • एसआईआर का कार्य समयसीमा पर हो पूरा – डीएम
  • उमा सिसोदिया के सहारे नए समीकरण साधने में जुटी आप
  • सीएम धामी की घोषणा को मिली गति, स्यूंसी झील एवं बैराज निर्माण परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू
  • GRRC लैंसडाउन में योग सत्रों का आयोजन, सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
  • नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.