सोमवार, दिसम्बर 29, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने 10 करोड़ 35 लाख की 13 सड़कों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 28, 2021 5:43 अपराह्न
कोरोना योद्धाओं को भी किया सम्मानित 
एकेश्वर (पौडी)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ 35 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर से एक बडी सौगात दी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को विकासखण्ड मुख्यालय एकेश्वर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में  राज्य व जिला योजना के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ 35 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर से एक बडी सौगात देने के साथ-साथ कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने 53.75 लाख की (0.950 कि.मी) लाटखाल बछेली मोटर मार्ग का मौन्दाड़ी बग्याली मोटर मार्ग तक मिलान कार्य, 21.00 लाख के क्यार्द मोटर मार्ग (लम्बाई 0.500 कि.मी.),  15.00 लाख की मुरखिल बैंड से नौगांव बिचखौली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लम्बाई 0.500 कि.मी) और 15.00 लाख रूपये की लागत से बने मलेठी बैंड से गोछीखोत पणिया अवशेष मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लम्बाई 0.500 कि.मी) का लोकार्पण किया।
इतना ही नहीं उन्होनें अपने विधानसभा क्षेत्र को 2.95 कि.मी लम्बाई की 104.43 लाख की सुन्ना हलाई मल्ली-हलाई तल्ली मोटर मार्ग का निर्माण,द्वितीय चरण स्टेज-1, 158.65 लाख की खलेउ पिपली कुमराड़ी – सालकोट मोटर मार्ग के अमरीकरण कार्य (लम्बाई 2.00 कि.मी.), 53.50 लाख की 1.00 कि.मी. लंबी मलेथा खातिगांव मोटर मार्ग के डामरीकरण, 3 एवं 4 किमी (850 मी.) और 117.59 लाख के धूर-रैसौली मोटर मार्ग के डामरीकरण, 2.00 कि.मी. लम्बे 154.40 लाख की लागत के बडोली बिन्नोली मोटर मार्ग, के कार्य, 151.21 लाख के मलेठी बैण्ड से गौचीखेत-पणिया मोटर मार्ग पर कि.मी. 1 व 2 के डामरीकरण, 121.12 लाख के भरपूर सेम- ग्वाड-कुलासु मोटर मार्ग के कि.मी. 12 (30 मी.), 13 एंव 14 (700 मी.) में डामरीकरण कार्य (लम्बाई 2.00 कि .मी.), 59.42 लाख के जणदादेवी स्योली-मरा-अंदकिल मोटर मार्ग के 12 कि.मी (400 मी.) व 13 कि.मी. (525 मी.) में डामरीकरण कार्य और 10.00 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 0.650 कि.मी. लम्बे
मलेथा खतीगांव मोटरमार्ग से रीठाखाल जणदादेवी मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।
कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री एवं महिला मंगल दल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, खण्ड विकास अधिकारी, स्वास्थ अधिकारी सहित अनेक लोगों को उपहार, प्रशस्ति पत्र देने के साथ-साथ उन्हें शॉल ओढाकर भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सत्यराज सिंह, ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, विधानसभा प्रभारी दर्शन दानू, महामंत्री गोरव धसमाना, गणेश रावत, ज्येष्ठ प्रमुख दिशार्थ नेगी, कनिष्ठ प्रमुख धनेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवाण, आरती नेगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद भट्ट, सांसद प्रतिनिधि वीरेन्द्र बमोला, कैप्टन गंगा सिंह, डा.मनमोहन घिल्डियाल, शक्ति केन्द्र अध्यक्ष जोगेश्वर घनशाला, रतन सिंह सुनील रावत, सुरेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह, कुलदीप जोशी, भूमाराम पाथरी, प्रशान्त पाथरी, धर्मपाल सिंह, राम सिंह प्रकाश चंन्द जदली, तेजपाल पंवार, अशोक पुण्डीर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज डोबरियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष चम्पा असवाल, अनुसुचित मोर्चा अध्यक्ष जयपाल, ज्येष्ठ प्रमुख जिला पदाधिकारी नरेन्द्र डण्डरियाल, रंजना बडोला, कुसुम खंतवाल, उपजिलाधिकारी संदीप, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० आरती, बाल विकास अधिकारी सुमन रावत, खण्ड शिक्षा अधिकारी बुश्रा, खण्ड विकास अधिकारी सुमनलता, सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वॉलीबॉल में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज अव्वल, दो दिवसीय विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी 2025 में 500 बच्चों ने किया प्रतिभाग
  • मन की बात से समाज सेवा और नवाचार को मिल रही नई ऊर्जा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गौचर में किसान दिवस 2025 कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
  • सहकारी व्यापार मेले में ICAR–IISWC द्वारा नवाचारी मत्स्य प्रौद्योगिकियों का हुआ प्रदर्शन, उन्नत तकनीकों से पर्वतीय परिस्थितियों में 100 वर्ग मीटर से 45–50 किलोग्राम मछली उत्पादन हुआ संभव
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र भट्ट को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी शिकायत
  • अंकिता को सीढ़ी बनाकर सत्ता का ख्वाब बुन रही है कांग्रेस – चौहान
  • मुख्यमंत्री धामी ने कोटाबाग में “घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव” के दौरान 114 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
  • “मन की बात” में प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को करते हैं सुदृढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखण्ड से पलायन रोकने में कारगर साबित होगा विकसित भारत जी राम जी अधिनियम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.