मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीजीपी अशोक कुमार का बड़ा कदम, SDRF में नई फ्लड रिलीफ कम्पनी के लिए चयन प्रक्रिया का किया आगाज़

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 27, 2021 5:32 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड एक पहाड़ी राज्य होने के कारण विषम भौगोलिक परिस्थितियों का प्रदेश माना जाता है, और मैदानी भाग की तुलना में अनेक रूप से भिन्न है। उत्तराखंड का मुख्य भाग विशालकाय दुर्गम पर्वत मालाओं से बना है और इन पर्वत शिखरों से अनेकानेक नदियों का उद्गम होता है। इन विशाल और तीव्र प्रवाह वाली नदियों में प्रतिवर्ष सैंकड़ों दुर्घटनाये होती रहती है। जलीय आपदा से निपटने हेतु एसडीआरएफ में फ्लड रिलीफ टीम का गठन हुआ, जिसने गंगा, यमुना, काली नदी, टौंस, टिहरी झील सहित अनेक स्थानीय नदियों में सैंकड़ों रेस्क्यू ऑपरेशनस को फलीभूत किया है।

परन्तु विगत वर्षों में जलीय आपदा और दुर्घटनाओं की अप्रत्याशित रूप से बढ़ती संख्या के दृष्टिगत व उत्तराखण्ड में माह अक्टूबर में आई आपदा के उपरान्त पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा SDRF में पूर्व से गठित फ्लड रिलीफ कम्पनी की कार्यक्षमता को बढ़ाने हेतु पुलिस की ही अन्य इकाईयों से कुशल कर्मियों को चयनित कर दूसरी फ्लड रिलीफ कंपनी को गठित करने का अप्रतिम निर्णय लिया गया। जिससे एसडीआरएफ की जनशक्ति बढ़ने के साथ ही कार्यदक्षता भी बढ़ेगी। कमाण्डेन्ट SDRF मणिकांत मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात से ही नई फ्लड रिलीफ कम्पनी का गठन कर एसडीआरएफ की कार्यदक्षता को बढ़ाना अपनी प्राथमिकता बताया था। फ्लड कंपनी के गठन हेतु उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न शाखाओं से शारारिक दक्षता व मेडिकल परीक्षण में फिट जवानों की नियुक्ति की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा निर्देशन में कमाण्डेन्ट SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा अपने निकट पर्यवेक्षण में नई फ्लड रिलीफ कंपनी हेतु चयन प्रकिया का आरम्भ कर दिया गया है। शाररिक दक्षता एवम मेडिकल परीक्षण में फिट पाए गए अभ्यर्थियों को बेसिक फर्स्ट रेस्पांडर कोर्स के साथ-साथ एडवांस राफ्टिंग कोर्स, लाइफ सेविंग कोर्स, मोटर बोट हैंडलिंग प्रशिक्षण व डीप डाइविंग प्रशिक्षण करवाया जाएगा। भारत के प्रसिद्ध प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण देकर अंडर वाटर ड्रोन, सोनार सिस्टम, स्कूबा डाइविंग सैट, मोटर बोट, राफ्ट, कोल्ड वाटर रेस्क्यू सूट जैसे आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा।

नई फ्लड रिलीफ कम्पनी को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में जलीय आपदा एवम दुर्घटनाओं के प्रति संवेदनशील स्थानों पर व्यवस्थापित किया जाएगा, जिससे एसडीआरएफ की त्वरित रेस्क्यू प्रतिवादन की गुणात्मक वृद्धि होगी और मानव क्षति न्यूनीकरण को बढ़ावा मिलेगा। विशेष दक्षता प्राप्त इस नवीन बल का सृजन निश्चित तौर पर प्रदेशवासियों के लिये अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। आज 27 दिसम्बर 2021 को SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में चयन प्रक्रिया को आरंभ करते हुए उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न आनुषंगिक शाखाओं से आये हुए अभ्यर्थियों का कोरोना के दृष्टिगत सर्वप्रथम कोविड टेस्ट कराया गया जिसके पश्चात भारत सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन्स का पालन कराते हुए चयन प्रक्रिया को प्रारम्भ किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.