रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लैंसडाउन : आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में सभी मतदाता करें अपने मताधिकार का प्रयोग – मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 27, 2021 4:40 अपराह्न

लैंसडाउन/पौड़ी : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के  मद्देनजर मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु आज स्टेशन सैनिक इंस्टीट्यूट (एसएसआई) हॉल एवं मैदान सुरजन ऑडिटोरियम, गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन में यूथ वोटर फेस्टिवल और महिला चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड सौजन्या ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर मतदाताओं को जागरूक करते हुए आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में अपने मतदान का  प्रयोग कर, मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ  दिलाई गई तथा मतदान का संकल्प लेते हुए संकल्प पत्र चुनाव चौपाल मटके में डाला गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गत निर्वाचन में विधान सभा क्षेत्र लैंसडाउन का वोटिंग प्रतिशत कम रहने, और स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए यह कार्यकम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर उनके द्वारा कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपेट आदि के संबंध भी जानकारी दी गई। उन्होंने वीवीपेट के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद वीवीपेट में एक पर्ची आती है, जिसको देखकर मतदाता जान सकता है कि उसने जिसको मतदान किया वो सही है की नही। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 95 हजार सर्विस वोटर है, जो पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस मौके पर उनके द्वारा मतदाताओं के सवालों का जवाब दिया गया तथा उनकी शंकाओ का निदान किया गया। उन्होंने कहा कि  5 जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन के बाद नए वोटर्स के एपिक कार्ड पोस्ट सर्विस से उपलब्ध कराए जायेंगे। इस मौके पर उनके द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु विधान सभा लैंसडाउन के अंतर्गत डेमो पोलिंग बूथ का निरीक्षण, स्वीप के तहत बनाए गए सेल्फी प्वाइंट और रंगोली का भी निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर गढ़वाल रेजीमेंट हरमीत सेठी ने कहा कि अपने मत को व्यर्थ न जाने दें। कहा की प्रत्याशी की दूरदर्शिता को देखते हुए, उसको मतदान कर सकते हैं। कहा की आगामी विधान सभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर देश के विकास में अपना योगदान दें। वहीं राज्य स्तरीय स्वीप कॉर्डिनेटर सुजाता सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से निर्वाचन संबंधित प्रश्नोत्तरी कर जानकारी प्राप्त की तथा सही जवाब देने वालो को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर परम रंग मंच सांस्कृतिक दल के कलाकारों के द्वारा नुकड़ नाटक के माध्यम से जागो रे जागो तथा पीजी कॉलेज कोटद्वार के छात्र छात्राओ द्वारा नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।वहीं एनआरएलएम की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उपजिलाधिकारी लैंसडाउन  स्म्रता परमार, पीडी संजीव कुमार रॉय, पीएम स्वजल दीपक रावत, नेहरू युवा कल्याण अधिकारी शैलेश भट्ट, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल सहित अन्य अधिकारी, सैन्य जवान व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.