शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, राज्य में कड़ाके की सर्दी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 27, 2021 9:51 अपराह्न

देहरादून : मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ। मौसम ने रविवार देर शाम करवट बदल ली थी और अब भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फ पड रही है। दिनभर बादलों के डेरे के बीच देर शाम को चार धामों समेत पहाड़ों की रानी मसूरी के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हुई। मसूरी और नैनीताल में बर्फ की फाहें गिरीं। ज्यादातर इलाकों में पिछले 24 घंटे में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में बर्फबारी चल रही है। आज सवेरे औली और बदरीनाथ में बर्फ गिरी। कल भी प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में हिमपात हुआ। कल अधिकतर इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। वहीं चारों धाम सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात भी हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

रविवार को केदारनाथ में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। यहां लगभग छह इंच नई बर्फ जम चुकी है। संपूर्ण केदारपुरी बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुए है, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पूरे दिनभर तापमान माइनस में रहा। इस दौरान अधिकतम पारा 1 डिग्री व न्यूनतम माइनस 15 डिग्री दर्ज किया गया। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित हरियाली कांठा के ऊपरी तरफ भी हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जिले के निचले इलाकों में सुबह से पूर्वान्ह तक हल्की धूप खिली रही। उसके बाद देर शाम तक आसमान में घने बादल छाने से ठंड का प्रकोप अधिक रहा। खराब मौसम के चलते बाजार में चहलकदमी काफी कम रही। ऊखीमठ, चोपता, गुप्तकाशी, मयाली, जखोली, चिरबटिया में भी शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड रही।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.