कोटद्वार । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 97वी जयंती एवं पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की 131वी जयंती पर लालपुर चौराहे स्थित गढ़वाली टंकी पर वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दोनो महानायकों को बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए ।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने दोनो विभूतियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 50 से अधिक समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों को संस्था की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेज हुकूमत द्वारा निहत्थे पठानों पर गोली चलाने के आदेश को मानने से साफ इंकार कर देने से अंग्रेजी हुकूमत हिल गयी थी। अंग्रेजों ने वीर चंद्र सिंह गढवाली को जेल में डालकर खूब यातनाऐं दी, लेकिन उनके देश की आजादी के लिए जज्बे में कमी नहीं आयी। कहा कि आजादी मिलने के बाद तथा जेल से रिहा होने के बाद भी वीर चंद्र सिंह गढवाली विकास के प्रति समर्पित थे, तथा उन्होंने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का खाका भी खींचा था। जिसको पूरा करने के लिए भाजपा सरकार ने उनके नाम से विभिन्न योजनाओं को संचालित करवाया, जोकि वर्तमान में वीर चंद्र सिंह गढवाली की सार्थकता को प्रमाणित कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह, मातृशक्ति ने दोनो विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर ओम प्रकाश जदली, नंदकिशोर ढोण्डियाल, श्याम प्रकाश कोटनाला, पार्षद पंकज भाटिया, पार्षद कमल नेगी, मनीष भट्ट, गायत्री भट्ट, भाबर मण्डल अध्यक्ष मनोज पांथरी, नगर मण्डल अध्यक्ष सुनील गोयल, गजेंद्र धस्माना, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह नेगी आदि लोग मौजूद रहे ।