posted on : दिसम्बर 25, 2021 4:55 अपराह्न
सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, टेक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं सीनियर सिटीजन के साथ समय-समय पर गोष्ठी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज 25 दिसम्बर 2021 को पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा द्वारा थाना सतपुली परिसर में गणमान्य व्यक्तियों, टेक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं सीनियर सिटीजन के साथ गोष्ठी की गयी। जिसमें सभी का ध्यान निम्न बिन्दुओ पर आकर्षित किया गयाः-
- कोविड- 19 संक्रमण की दूसरी लहर कम होने पर तीसरी लहर के दृष्टिगत कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिये प्रेरित किया गया।
- सभी को “Uttarakhand Traffic Eye App” की उपयोगिता के विषय में जानकारी देते हुये जागरूक किया गया।
- ऑपरेशन कामधेनु के तहत आवारा पशुओं एवं लोगों द्वारा शहरी क्षेत्रों में छोड़े गये पशुओं जिनके कारण यातायात अवरूद्ध हो रहा है एवं किसी वाहन से किसी पशु के दुर्घटनाग्रस्त होने पर कभी-कभी कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो जाता है। जिसमें जनपद पुलिस द्वारा पहले लोगों को अपने पशुओं का पशुपालन विभाग से रजिस्ट्रेशन करने एवं पशुओं पर टैग लगाने हेतु लोगो को जागरूक करने के लिये प्रेरित किया गया।
- उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके दृष्टिगत धार्मिक स्थलो/पर्यटक स्थलों पर लोगों को नशीले पदार्थो के इस्तेमाल न करने हेतु लोगो को जागरूक करने के लिये प्रेरित किया गया।
- वर्तमान समय मे समाज मे लगातार बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर रोकथाम हेतु प्रभावी सूचना तंत्र बनाकर नशीले पदार्थो का प्रयोग करने एवं व्यापार करने वालो की सूचना निकटतम पुलिस थाना एवं एन्टी ड्रग टास्क फोर्स (ADTF) मोबाईल एप्प पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के लिये प्रेरित किया गया।
- साइबर ठगी से सम्बन्धित अपराधों की सूचना 155260 एवं मो0 न0- 8791844177, 8445154040 पर देने के लिये प्रेरित किया गया।
- महिला संबंधित व अन्य अपराधों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर विचार विमर्श किये गए तथा उपरोक्त बिन्दुओं से सम्बन्धित सुझाव लिए गए जिन्हें आवश्यक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष सतपुली को बताया गया। किसी भी शिकायत के सम्बन्ध में आपातकालीन नम्बर डायल-112 पर कॉल करने के लिये प्रेरित किया गया।
- मकान मालिक जिनके द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नही कराया गया है वह अपने किरायेदारों का सत्यापन निकटतम पुलिस थाना अथवा Uttarakhand Police के DevBhumi Uttarakhand Police Mobile App पर ऑनलाइन करने हेतु प्रेरित किया गया।
- अगर आपके आस-पास मौहल्ले में कोई व्यक्ति (फल, ठेली, सब्जी, कबाड़ बिनने वाले) अगर आपको दिखते है तो आप उनसे सत्यापन के सम्बन्ध में पूछ सकते हैं यदि संदिग्ध लगे तो आप नजदीकी थाना या आपातकालीन नम्बर डायल-112 पर सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
- पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी द्वारा थानाध्यक्ष सतपुली को थाना परिसर की साफ सफाई रखने, टूटफूट की मरम्मत करने हेतु निर्देशित किया गया।
- पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी द्वारा थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस कार्मिको को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा बीट कान्सटेवल को बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।



