रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को दी विकास की सौगात

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2021 5:37 अपराह्न
पौड़ी : प्रदेश के निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने आज विधान सभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत पाबौं विकासखंड स्थित गढीगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में विकास योजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। उन्होंने गढीगांव में शहीद सैनिक ध्यानसिंह के स्मृति द्वार, प्राथमिक विद्यालय गढ़ीगांव तल्ला के नवनिर्मित भवन व विधायक निधि से निर्मित राजकीय इण्टरमिडिएट कालेज गढ़ीगांव के अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होने राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज, गढ़ीगांव का नाम शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी के नाम से किये जाने और विद्यालय में अन्य कार्यों के लिए 1 लाख की धनराशि दिये जाने की भी घोषणा की।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज चौबट्टाखाल विधानसभा में विकास खण्ड पाबौ के अंतर्गत राजकीय इण्टर मिडिएट कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कोरोना काल में सहयोग करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ती, आशा, ए०एन०एम०, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बी०डी०सी० मेंबर, महिला मंगल दलों के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पबद्ध है। दूसरी ओर विपक्षी दलों की अंदरूनी लडाई अब सार्वजनिक रूप से सामने दिखाई दे रही है। उन्होने कहा कि जिस दल के नेता वर्चस्व की लड़ाई में व्यस्त हैं वह देश एवं प्रदेश का क्या विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व राज्य में चहुंमुखी विकास की गंगा बह रही है। उनके द्वारा उत्तराखंड के विकास पर खुद पैनी निगाह रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपने घरों में वापस लौटे प्रवासियों एवं स्थानीय बेरोजगारों को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत होम स्टे, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ देकर विकास की धारा से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। इस अवसर पर शहीद ध्यान सिंह नेगी की धर्मपत्नी सुलोचना देवी, बाल विकास अधिकारी चंद्रकांता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज, खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुउद्दीन, पूर्व ब्लाक प्रमुख सोवन सिंह, पोखडा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, एकेश्वर मण्डल अध्यक्ष सतराज सिंह, गडिगांव प्रधान मधु देवी, पिनानी ग्राम प्रधान ममता देवी, जवरौली महाराज सिंह, तिमलखाल पवेत्री देवी, सिवाल विनोद गुंसाई, कैलाश सिंह, दीपक सिंह, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।  
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.