गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस : जिला उपभोक्ता फोरम कार्यालय में किया गया कार्यक्रम आयोजित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2021 2:59 अपराह्न

चमोली : उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करने के उदेश्य से हर वर्ष की भांति 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिला उपभोक्ता फोरम कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने संशोधित उपभोक्ता अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपभोक्ता जागरूकता के बारे में विचार विर्मश भी किया गया। भारत में 1986 से 24 दिसंबर का दिन राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकारी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जिला उपभोक्ता आयोग के वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष क्रांति भट्ट ने कहा कि उपभोक्ताओं को जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट, नापतोल में गड़बडी, बगैर मानक वस्तुओं की बिक्री, गांरटी या वांरटी के बाद सेवा प्रदान न करना जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पडता है। इन समस्याओं से उन्हें निजात दिलाने और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिवस मानाया जाता है। वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज भट्ट ने उपभोक्ता अधिनियम-2019 के नए प्राविधानों की विस्तृत जानकारी दी। जिला पूर्ति अधिकारी ने सरकार द्वारा पूर्ति विभाग के माध्यम से आज जनता के लिए संचालित खाद्य योजनाओं एवं खाद्य सुरक्षा नियमों के बारे में बताया। जिला उपभोक्ता आयोग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश पासवान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि जिला उपभोक्ता आयोग चमोली का गठन 1990 में हुआ था। तब से लेकर वर्तमान तक 1582 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 1512 को निस्तारण किया जा चुका है और 72 मामलों में कार्रवाई गतिमान है। इस दौरान जिला उपभोक्ता आयोग के वरिष्ठ सदस्य क्रांन्ति भट्ट, सदस्य चन्द्रकला खंडूरी, जिला पूर्ति अधिकारी शशिकला फर्स्वाण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बीएस रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज भट्ट, पूर्व सदस्य जिला आयोग धूम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।  

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.