रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसी नेता से हुई मारपीट; क्या है पूरा मामला ..

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2021 3:07 अपराह्न

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर देखने को मिली। यहां नौबत मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने हरीश रावत पर टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राजेंद्र शाह से मारपीट कर दी।

 

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के समर्थक माने जाने वाले पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र शाह देहरादून की रायपुर विधानसभा सीट से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इससे पहले राजेन्द्र शाह ने फेसबुक पर लिखा कि, “कांग्रेस के मेरे साथियों पिछले 12 घंटों से लगातार देवेन्द्र यादव, प्रभारी उत्तराखंड के खिलाफ कुछ लोग अनर्गल व अपने अधिकार छेत्र से बाहर निकलकर टिप्पणियों की बौछार कर रहे हैं जो बिल्कुल अनुचित है जब से उन्होंने प्रदेश का प्रभार संभाला है तब से लगातार पूरे प्रदेश के दूरस्त इलाकों में घूम घूम कर हर कांग्रेस के साथी के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं । उत्तराखंड में पहली बार किसी प्रभारी को जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए देख रहा हूँ जिसका असर भी स्पष्ठ धरातल पर नजर आ रहा है,इससे पहले भी बहुत प्रभारी आते थे सुबह बात की शाम को दिल्ली वापिस ? राहुल गाँधी जी की रैली के बाद जो कांग्रेस का वातावरण पूरे प्रदेश में बना था इन तमाम बयानों से वो खत्म हो रहा है ।

आगे उन्होंने लिखा कि, “कुछ लोग जो उत्तराखंड आंदोलन में खटीमा, मसूरी, मुज्जफरनगर की घटना 42 से ज्यादा शहादतों के बाद भी 30 से 35 सांसदों को दिल्ली में राष्ट्रपति के पास ले जाकर ये कह रहे थे कि ये राज्य आंदोलन ठाकुरों और ब्राह्मणों का है हमें दबाया, कुचला जायेगा आज वो उत्तराखंड के भाग्य विधाता बने हैं क्योंकि विधायक हारोगे तो संसद और सांसद हारोगे तो राज्यसभा ? ईश्वर ऐसे तमाम लोगों को सद्बुद्धि दे बस में तो इतना ही कह सकता हूँ।”

बता दें कि, इससे पहले बुधवार को हरीश रावत ने प्रदेश के पार्टी संगठन को आड़े हाथों लिया है। सोशल मीडिया पर संगठन की भूमिका पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदों ने मेरे हाथ-पांव बांध दिए हैं। सोशल मीडिया पर बुधवार को रावत की वायरल पोस्ट के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। पोस्ट में रावत ने साफ कहा कि जिस चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, वहां संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर कर खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि अब बहुत हो गया। बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है। रावत ने कहा-फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है। बड़ेऊहापोह में हूं। नया साल शायद रास्ता दिखा दे। विश्वास है कि भगवान केदारनाथ मेरा मार्गदर्शन करेंगे। 

वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत के मीडिया सलाहकार व कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर खुला हमला किया। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए जो षडयंत्र रचा है, उसके दायरे में कहीं न कहीं प्रदेश प्रभारी भी आ गए हैं। प्रभारी का काम सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने का होता है। चुनाव रैली में पूर्व सीएम हरीश रावत के पोस्टर बैनर को हटाया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.