सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 5, 2026 1:03 पूर्वाह्न
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर लोनिवि-पीएमजीएसवाई का युद्धस्तर पर अभियान, पैच मरम्मत के साथ नालियां, झाड़ियां और जल निकासी भी दुरुस्त

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सभी खंडों की टीमें सड़कों पर उतरकर पैच मरम्मत और सड़क सुधार में जुटी हैं। डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने साफ कर दिया है कि गड्ढे भरकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, बल्कि सड़क की पूरी स्थिति सुधारनी होगी। इसी के तहत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता और वास्तविक स्थिति परख रहे हैं।

कोटद्वार की सड़कों पर मिली खामियां, दोबारा मरम्मत के निर्देश

उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने लोनिवि अधिकारियों के साथ कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। कौड़िया-मोटाढाक मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर किए गए पैच कार्यों की स्थिति देखी गई। अधिक क्षतिग्रस्त हिस्सों में टाइल्स से की गई मरम्मत का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सड़क में दरार और बारिश के कारण पैच उखड़ने की स्थिति सामने आई। एसडीएम ने संबंधित विभाग को प्रभावित हिस्सों की दोबारा मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता ने बताया कि मौसम साफ होते ही इन स्थानों पर फिर से मरम्मत कराई जाएगी।

पौड़ी में 20 स्थानों पर परखी पैच मरम्मत

संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी गौरी प्रभात ने प्रांतीय खंड के कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र डंडरियाल के साथ पौड़ी-खोलाचौरी और पौड़ी-कालेश्वर मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 20 स्थानों पर किए गए पैच कार्यों की स्थिति देखी गई। जहां सुधार की जरूरत मिली, वहां संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सिर्फ गड्ढे नहीं, नालियां और झाड़ियां भी होंगी साफ

जिलेभर में चल रहे सड़क सुधार अभियान के तहत क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के साथ सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटान, नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो, जिससे मरम्मत के बाद सड़क फिर क्षतिग्रस्त न हो।

गड्ढामुक्त सड़कों का भी होगा सत्यापन

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्पष्ट किया है कि जिन मार्गों को गड्ढामुक्त घोषित किया जा चुका है, उनका भी सत्यापन कराया जाएगा। संबंधित अधिशासी अभियंताओं को सत्यापन के बाद प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही प्रतिदिन किए जा रहे सड़क मरम्मत, नाली सफाई और झाड़ी कटान के कार्यों की रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
  • विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात नन्हेड़ा अनेतपुर में बड़ी कार्रवाई, पामोलीन से पनीर बनाने का खेल बेनकाब, 2 क्विंटल एनालॉग पनीर किया नष्ट
  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार; बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • संजीव के “मांजी मसाले” ने पहाड़ में जमाई धाक, कई जिलों तक पहुंचा कारोबार
  • सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.