सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड : SIR के कारण 8 लाख से ज्यादा वोटर्स घटे, जुड़े नए वोटर्स

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 5, 2026 12:43 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। फाइनल सूची के मुताबिक प्रदेश में अब कुल 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता दर्ज हैं। SIR से पहले यह संख्या 79 लाख 60 हजार 762 थी। इस तरह पुनरीक्षण के बाद प्रदेश की मतदाता सूची में कुल 8 लाख 1 हजार 813 मतदाताओं की कमी दर्ज हुई है।

अंतिम सूची में 37 लाख 37 हजार 701 पुरुष, 34 लाख 21 हजार 36 महिलाएं और 212 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

 

1.29 लाख नए नाम जुड़े, 1.04 लाख नाम हटाए गए

चुनाव आयोग के मुताबिक SIR की प्रक्रिया के दौरान 1 लाख 29 हजार 872 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया। वहीं, नियमों के तहत 1 लाख 4 हजार 708 नाम हटाए गए।

इससे पहले 14 जुलाई को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में प्रदेश में 71 लाख 33 हजार 785 मतदाता दर्ज थे। यानी ड्राफ्ट सूची तैयार होने के दौरान 8 लाख 26 हजार 977 मतदाता पुराने रिकॉर्ड से बाहर पाए गए थे।

 

क्या है ASDD कैटेगरी?

SIR के दौरान 8 जून से 13 जुलाई तक BLO के स्तर पर मतदाताओं के रिकॉर्ड और उपलब्धता की जांच की गई। इस दौरान ऐसे 8 लाख 26 हजार 977 मतदाता सामने आए, जो मौके पर नहीं मिले, दूसरे स्थान पर जा चुके थे, उनका नाम एक से अधिक जगह दर्ज था या उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

इन मामलों को ASDD कैटेगरी में रखा गया। ASDD का अर्थ Absent, Shifted, Dead/Deceased और Duplicate है।

ड्राफ्ट सूची के बाद मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया। इस दौरान 25 हजार 164 लोगों के आवेदन स्वीकार किए गए। इसके बाद ASDD कैटेगरी में बचे मतदाताओं की संख्या घटकर 8 लाख 1 हजार 813 रह गई। यही संख्या फाइनल सूची में हुई कुल नेट कमी को दर्शाती है।

 

10 अक्टूबर से फिर नाम जुड़वाने का मौका

ASDD श्रेणी में आने वाले लोगों के नाम फिलहाल अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति पात्र है और उसका नाम सूची से छूट गया है तो वह दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है।

इसके लिए 10 अक्टूबर से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे, जहां पात्र लोगों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

 

देहरादून में सबसे ज्यादा मतदाता कम

SIR के दौरान जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में सबसे ज्यादा 1 लाख 86 हजार 8 मतदाता कम पाए गए। यह ड्राफ्ट सूची में दर्ज मतदाताओं का करीब 13.51 प्रतिशत है।

इसके बाद ऊधमसिंह नगर में 1 लाख 77 हजार 673 (13.33%), हरिद्वार में 1 लाख 30 हजार 203 (9.46%) और नैनीताल में 71 हजार 810 (9.39%) मतदाता कम मिले।

अन्य जिलों में अल्मोड़ा में 55 हजार 485 (10.52%), पौड़ी में 51 हजार 359 (9.26%), टिहरी में 43 हजार 625 (8.60%), पिथौरागढ़ में 27 हजार 436 (7.44%) और चमोली में 23 हजार 436 (7.93%) मतदाताओं की कमी दर्ज की गई।

इसी तरह उत्तरकाशी में 18 हजार 405 (7.58%), चंपावत में 17 हजार 718 (8.57%) और बागेश्वर में 13 हजार 10 (6.08%) मतदाता कम मिले।

सबसे कम कमी रुद्रप्रयाग में 10 हजार 809 मतदाताओं की रही, जो ड्राफ्ट सूची के हिसाब से 5.64 प्रतिशत है।

कुल मिलाकर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची से 8 लाख 26 हजार 977 मतदाता यानी करीब 10.39 प्रतिशत नाम बाहर पाए गए थे।

 

घर-घर सत्यापन से शुरू हुई थी SIR की प्रक्रिया

SIR के तहत BLO ने घर-घर जाकर मतदाताओं से एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाए। इस दौरान पुराने मतदाता रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया और यह जांच की गई कि संबंधित मतदाता अपने पते पर मौजूद है या नहीं।

सत्यापन के दौरान जिन मतदाताओं के रिकॉर्ड में अंतर मिला या जो मौके पर नहीं मिले, उनके नामों की अलग से जांच की गई। इसी प्रक्रिया के आधार पर 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी।

ड्राफ्ट सूची में कुल 71 लाख 33 हजार 785 मतदाता थे। इनमें 37 लाख 23 हजार 614 पुरुष, 34 लाख 9 हजार 954 महिलाएं और 217 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।

इसके बाद दावे-आपत्तियां, नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की गई और अब फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार; बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • संजीव के “मांजी मसाले” ने पहाड़ में जमाई धाक, कई जिलों तक पहुंचा कारोबार
  • सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश
  • SCERT-डायट का बने एकल अकादमिक ढांचा, एलटी शिक्षकों को TET से रखा जाए मुक्त – विनय थपलियाल
  • वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर कोटद्वार में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • राज्यसभा के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया उम्मीदवार
  • श्राद्ध-तर्पण की टिप्पणी पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार
  • बदरीनाथ हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बस और कार को मारी टक्कर, दो घायल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.