शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे हारी दिव्यांगता, अनुराग ने नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में रचा इतिहास

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2026 11:31 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। कहते हैं कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी बाधा इंसान का रास्ता नहीं रोक सकती। इस कहावत को पौड़ी जनपद के दिव्यांग युवक अनुराग रावत ने एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है। सेरेब्रल पाल्सी जैसी चुनौतीपूर्ण दिव्यांगता से जूझ रहे अनुराग ने नीती घाटी में आयोजित नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में 10 किलोमीटर की दौड़ महज 1 घंटा 45 मिनट में पूरी कर अपनी अदम्य इच्छाशक्ति का परिचय दिया।

समुद्र तल से हजारों फीट की ऊंचाई पर स्थित नीती घाटी में आयोजित इस अल्ट्रा रन में प्रतिभागियों को कठिन पहाड़ी रास्तों, कम ऑक्सीजन और चुनौतीपूर्ण मौसम का सामना करना पड़ा। लेकिन इन सभी कठिनाइयों के बावजूद अनुराग ने न केवल दौड़ पूरी की, बल्कि यह साबित कर दिया कि मजबूत संकल्प और सकारात्मक सोच के आगे शारीरिक सीमाएं भी छोटी पड़ जाती हैं।

दौड़ के दौरान अनुराग का आत्मविश्वास और संघर्षशीलता अन्य प्रतिभागियों तथा दर्शकों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी रही। उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता को परिभाषित नहीं करती, बल्कि उसकी सोच और मेहनत ही उसकी असली पहचान बनती है।

अनुराग रावत इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और आयोजनों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनका कहना है कि सीमाएं केवल हमारे मन में होती हैं। यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और संकल्प मजबूत हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती।

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में अनुराग का प्रदर्शन केवल एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों से संघर्ष कर आगे बढ़ने की प्रेरक कहानी बन गया है। उनकी सफलता उन सभी लोगों के लिए एक संदेश है जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं। अनुराग रावत की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने के साथ ही समाज में दिव्यांगजनों की क्षमताओं और संभावनाओं के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है। उनके जज्बे ने साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।फोटो 01जीओपी2 नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का जांबाज अनुराग रावत।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
  • देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी बोले- लोकसभा में पारित संशोधन विधेयक से भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता होगी और मजबूत
  • आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान; सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.