सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में राशन कार्ड सत्यापन अभियान तेज, अपात्रों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम गौरव कुमार के निर्देश पर व्यापक जांच शुरू

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2026 2:36 अपराह्न
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद चमोली में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह अभियान पूरे राज्य में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सही लाभ दिलाना तथा फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं गैस कनेक्शन जैसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
उन्होंने बताया कि कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां एक ही परिवार द्वारा दो राज्यों से राशन कार्ड के माध्यम से लाभ लिया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत यह सत्यापन अभियान पुनः शुरू किया गया है। साथ ही भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक 5 वर्ष में राशन कार्डों का पुनः सत्यापन तथा सभी उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराया जाना भी अनिवार्य किया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अभियान के सुचारु संचालन हेतु जनपद स्तर पर जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्तरों पर टीमों का गठन कर सत्यापन कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे सत्यापन कार्य में सहयोग करें तथा यदि कोई परिवार अपात्र श्रेणी में आता है, तो वह स्वेच्छा से अपना राशन कार्ड संबंधित कार्यालय ग्राम पंचायत, विकास खंड या पूर्ति कार्यालय में जमा कर दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान यदि कोई उपभोक्ता अपात्र पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.