सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

घसियारी कल्याण योजना को लेकर गांवों में गजब का उत्साह, राठ विकास अभिकरण के पास अभी तक पहुंचे हैं 14 हजार से अधिक आवेदन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2021 4:18 अपराह्न
प्रथम चरण में 25 हजार घसियारी किट वितरण करने का रखा गया है लक्ष्य

देहरादून : राठ विकास अभिकरण द्वारा संचालित राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप रफ्तार से परवान चढ़ रही है। ग्रामीण महिलाओं में इस योजना को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना के लाभ के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक 5000 से अधिक घसियारी किट वितरित की जा चुकी हैं, और 14 हजार से अधिक तादाद में मातृशक्ति ने किट के लिए आवेदन किया है। अभिकरण ने प्रथम चरण में 25 हजार किट बांटने का लक्ष्य रखा है।

सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित घसियारी कल्याण योजना सही मायनो में पहाड़ और पहाड़ी गांवों की हितैषी मानी जायेगी क्योंकि इसी के बूते ही पहाड़ की आर्थिकी पहिया घूमता है। कास्तकारी ही पहाड़ी गांवों की आजीविका का एकमात्र जरिया रहा है। कास्तकारी में गांवों के घरेलू कामकाज से जुड़े वह सब काम आते हैं जिनसे गांवों की आर्थिकी का पहिया घूमता है। राज्य सरकार के घसियारी किट के बारे में बता दें कि, किट में जो दरांती है वह ग्रामीण कास्तकारी का मुख्य औजार है। दरांती पर कास्तकारी का अच्छा खासा दारोमदार रहता है। दरांती की धार तेज करने वाले लौहार के साथ ही उस स्थान की भी बड़ी अहमियत होती है जहां हर रोज महिलाएं अपनी दरांतियों को तेज धार किया करती हैं। दरांती के अलावा किट में मौजूद कुदाल, रस्सी, चादर जैसी चीचें पहाड़ी जीवन की रोजमर्रा उपयोग होने वाली वस्तुएं हैं। ऐसे में इस योजना के प्रति लोगों का आकर्षण स्वाभाविक सी बात है।

श्रीनगर विधान सभा के अंतर्गत विकास खंड थलीसैंण, पाबौ व खिर्सू क्षेत्र के गांवों मेें इन दिनों घसियारी किट का वितरण किया जा रहा है। अभी तक पांच हजार से अधिक महिलाओं को घसियारी किट वितरित की जा चुकी हैं। प्रथम चरण में 15000 महिलाओं में किट वितरित की जानी है। योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण महिलाओं में खासा उत्साह है। इसके लिए लोग सहकारिता विभाग व विभागीय मंत्री डा धन सिंह रावत का आभार जता रहे हैं।

पहाड़ों की आजीविका चलाते हैं घसियारी किट के कृषि यंत्र – शंकर सिंह रावत

घसियारी कल्याण योजना को लेकर राठ विकास अभिकरण के अध्यक्ष शंकर सिंह रावत ने कहा कि घसियारी किट में जो कृषि यंत्र हैं वह पुरातन काल से ही गांवों की आजीविका चलाते रहे हैं। आज भी यह परंपंरा पूर्ववत जारी है। किट को लेकर बड़ी तादाद में ग्रामीणों को किट के लिए आवेदन आए हैं। गांवों में लोग उत्साहित हैं। कुछ लोग इस कल्याणकारी योजना में अवरोध बनने का भी प्रयास कर रहे हैं लेकिन आम जन ने उन्हें ठुकरा दिया है। इस माह तक योजना अपने निर्धारित लक्ष्य हासिल कर देगी।

15 हजार से अधिक आ चुके हैं आवेदन

राठ विकास अभिकरण के प्रतिनिधि विनोद रावत ने बताया कि घसियारी कल्याण योजना को लेकर गावों में गजब का उत्साह है।  लोग योजना को हाथों हाथ ले रहे हैं। अभिकरण के पास अभी तक पंद्रह हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। प्रथम चरण में 24 हजार महिलाओं को यह किट वितरित की जानी है। कई परिवार स्वावलंबन की दिशा में बढ़ रहे हैं। सभी जगह सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत के प्रयासों की सराहना हो रही है।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.