मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शहीद सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शहीद सैनिकों के परिवारों को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2021 3:51 अपराह्न
सतपुली । विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय पोखड़ा परिसर में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मात्रभूमि की रक्षा के लिए अपनी शहादत देने वाले 74 शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर व शोर्य सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया । शहीद सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पहुंचते ही उत्तराखंडी पारम्परिक लोकनृत्य छोलिया के साथ स्वागत किया गया । 
शुक्रवार को शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुवात कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने द्वीप प्रज्वलित कर व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया । उसके उपरान्त उपस्थित सभी शहीदों के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने मौन धारण कर शहीदों को याद किया गया । शहीद सम्मान समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं, महिला मंगल दल के छोलिया नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बनाया । कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखण्ड बीरोखाल, पोखड़ा, एकेश्वर, नैनीडांडा के शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर व शोर्य सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया । सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडौन कर्नल ओम प्रकाश फर्स्वाण ने कहा कि शहीदों के लिए सरकार धाम बना रही है जो कि उत्तराखंड में पचंवा धाम बनेगा l यह उत्तराखंड के शहीदों के लिए सम्माननित करने का कार्य किया है l इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने  कहा कि स्वर्ग को प्राप्त करने के दो साधन है एक योग से प्राप्त होती हैं और दूसरी अपने मात्रभूमि के लिए प्राण निछावर करने वाले स्वर्ग को प्राप्त होते हैं l 
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी, राज्य आंदोलनकारी, भोजन माताओं, ग्राम प्रधान, जिला पंचायतों सहित कई लोगों के मानदेय को उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाने का काम किया है l वहीं उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्यक्ष योजना के तहत ऋण देकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है l पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए  सरकार झीलों के निर्माण का कार्य कर रही है साथ ही टीआरएच का निर्माण कार्य को भी किया जा रहा है l सड़कों के जाल बिछाये जा रहे है ओर खराब सड़कों के सुधारीकरण का कार्य कई सड़कों में किया गया है तथा किया जा रहा है l
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय लैसंडाउन के लिए दस लाख रुपए फर्नीचर की घोषणा की । कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कृत किया गया साथ ही मुख्यमंत्री  राहत कोष का वितरण भी किया गया l कार्यक्रम का संचालन सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी भारत भूषण बलूनी ने किया । इस दौरान सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडौन कर्नल ओम प्रकाश फर्स्वाण , ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा प्रीती देवी, ग्राम प्रधान राजपाल रावत, प्राचार्य महाविद्यालय पोखड़ा डॉ लवली रानी, सीएमओ प्रवीन कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, खण्ड विकास अधिकारी पोखड़ा ओम प्रकाश,  खण्ड विकास अधिकारी बीरोखल नरेश चन्द्र सुयाल, पुष्कर जोशी पूर्व सांसद प्रतिनिधि सहित शहीदों के परिजन व ग्रामीण उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण, सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात
  • SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
  • चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.