शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा, एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न राष्ट्रिय अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 26, 2026 2:26 पूर्वाह्न
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एआई बेस्ड मेटा सर्च एनालिटिक्स और रिपोर्टिंग की होगी सुविधा

देहरादून : उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के तहत इ बुक उपलब्ध करने के सन्दर्भ में दो दिवसीय बैठक (24–25 फरवरी 2026) आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

बैठक के प्रथम दिवस में राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों से विज्ञान एवं तकनीकी वर्ग के 25 विषयों के लिए 85 विषय विशेषज्ञ शामिल हुए वही द्वितीय दिवस में कला, मानविकी और वाणिज्य वर्ग के 21 विषयों के 70 विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया । एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मानक पुस्तकों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों हेतु पुष्तकों की अनुशंषा की गयी। विषय विशेषज्ञों द्वारा विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि चयनित पुस्तकें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बहुविषयक, कौशल आधारित और शोध उन्मुख दृष्टिकोण के अनुरूप हों, ताकि राज्य के विद्यार्थियों को आधुनिक और उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके।

उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा, “स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना राज्य में डिजिटल शिक्षा संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों का चयन विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को श्रेष्ठ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।” समापन अवसर पर डॉ. सिन्हा ने सभी विशेषज्ञों और कन्वेनरों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल राज्य की उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण एवं डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगी।

कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक एवं नोडल एनईपी पीएमयू प्रो. दीपक कुमार पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. वी.एन. खाली, उप सचिव अजीत कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक प्रो.ए.एस. उनियाल, प्रो आशीष कुमार पुष्तकालयध्यक्ष, दून विश्विद्यालय, डॉ के पी सक्सेना उप पुष्तकालयाध्ययक्ष पंतनगर विश्विद्यालय, सहायक निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार, नोडल एनईपी-पीएमयू डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित समस्त विश्विद्यालयों के विभागाध्ययक्ष एवं महाविद्यालयों से सम्बंधित विषयो के विषय विशेषज्ञ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

“उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को ई -बुक की सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार के सकारात्मक संकल्प का उदहारण है जो कि भविष्य में शिक्षा के पारिस्थितकी तंत्र और शोध की गुणवत्ता में सुधार के दिशा क्रन्तिकारी कदम होगा।”- डॉ धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए गए अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी
  • महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई “कार मॉड्यूल” कार्यशाला
  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.