रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा व्यवस्था : रडुवा प्राथमिक विद्यालय में छात्र एक, दो शिक्षिकाएं

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 25, 2026 11:49 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। पोखरी ब्लाॅक का राजकीय प्राथमिक विद्यालय रडुवा बंदी की कगार पर पहुंच गया है। विद्यालय में एक छात्र पर दो शिक्षिकाएं तैनात हैं। वर्ष 1835 में स्थापित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रडुवा प्रधानाध्यापिका तथा ग्रामीणों के बीच विवाद के चलते सुर्खियों में आया है। अंग्रेजों के जमाने में स्थापित यह विद्यालय कभी शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाला विद्यालय माना जाता था। मौजूदा दौर में छात्र संख्या घट कर मात्र एक रह गई है। विद्यालय में प्रधानाध्यापिका समेत दो अध्यापिकाएं तैनात हैं। प्रधान मनीषा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उप शिक्षा अधिकारी से मिलकर प्रधानाध्यापिका के स्थानांतरण की मांग की है। आरोप है कि विद्यालय में अव्यवस्थाएं व्याप्त है। निर्माण कार्यों में घपला घोटाला हुआ है।

बताते चलें कि कभी हापला घाटी, त्रिशूला घाटी तथा खदेड पट्टी के कांडई-चंद्रशिला, रडुवा, डुंगर, बंगथल, तोणजी, सलना, डांडा, किमोठा, भिकोना समेत दर्जनों गांवों के छात्रों के लिए यह विद्यालय शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। अविभाजित उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्व. नरेंद्र सिंह भंडारी, गढ़वाल के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे श्रीधर आजाद, डा. पाती राम परमार और नरेंद्र किमोठी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की थी। अब यह विद्यालय बंदी के कगार पर पहुंच गया है। ग्रामीणों ने 10 फरवरी को जीआईसी रडुवा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरवार तथा 13 फरवरी को उप शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट को ज्ञापन सौंप कर प्रधानाध्यापिका के तबादले और निर्माण कार्यों के जांच की मांग की थी। उप शिक्षा अधिकारी ने जीआईसी नागनाथ के प्रधानाचार्य जीएल सैलानी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। टीम ने विद्यालय पहुंच कर प्रधानाध्यापिका और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए थे। चेतावनी दी थी कि यदि प्रधानाध्यापिका का तबादला नहीं किया गया तो ग्रामीण अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेंगे। प्रधानाध्यापिका के हटते ही छात्र संख्या बढ़ जाएगी।  

इस अवसर पर पूर्व प्रधान रजना देवी, मोहन सिंह बत्र्वाल, दशरथ बत्र्वाल, तेजराम भट्ट, दिनेश रडवाल, अमरदेव भट्ट, दिनेश रडवाल, महिला मगल दल अध्यक्ष विनीता देवी,   माघू लाल, बृजेश कुमार, हरीश रडवाल, सज्जन रडवाल, कल्पेश्वरी देवी, राजकुमारी देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, राजेश्वरी देवी, सरिता देवी, ऊषा देवी, लक्ष्मी देवी, शशि देवी, गुड्डी देवी, हेमा देवी, लीला देवी, सीमा देवी, सुधा देवी, सुशीला देवी आदि शामिल रहे।

जांच अधिकारी जीएल सैलानी ने बताया कि ग्रामीणों में प्रधानाध्यापिका के प्रति आक्रोश है। जांच रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद अंतिम निर्णय जिलास्तर से लिया जाएगा।

उप शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट मिलने पर मामले को   जिला  शिक्षा अधिकारी को अग्रसारित किया जाएगा।

प्रधानाध्यापिका पवित्रा टम्टा ने सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी स्तर की जांच के लिए तैयार हैं। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.