रविवार, फ़रवरी 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ वरुणा अग्रवाल के मार्गदर्शन में FNHW पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2026 2:40 अपराह्न
  • खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
  • 36 महिलाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित कर पोषण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सशक्तिकरण की पहल
  • कुपोषण व एनीमिया प्रबंधन पर केंद्रित प्रशिक्षण से समुदाय स्तर पर मजबूत टीम निर्माण का लक्ष्य

टिहरी : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत जिला मिशन प्रबंधन इकाई, टिहरी गढ़वाल द्वारा खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (FNHW) विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन 05 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल, वरुणा अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के 9 विकासखंडों से प्रत्येक ब्लॉक से दो सुपरवाइजर एवं दो IPRP का चयन कर उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इस प्रकार कुल 36 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जो अपने-अपने विकासखंडों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हुए समुदाय स्तर पर कार्य करेंगी। उन्होंने कहा “जनपद में आयरन लड्डू एवं आंवला कैंडी वितरण परियोजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके सफल संचालन एवं प्रभावी निगरानी हेतु संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।”

कार्यक्रम की कोर्स निदेशक डॉ. कीर्ति कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को कम करने तथा महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में एक सशक्त टीम का निर्माण करना है। इसी क्रम में जिले में एनआरएलएम समूहों के माध्यम से Bio-fortified गेहूं की किस्मों (DBW-327, DBW-187, DBW-303) का प्रदर्शन किया गया तथा पोषण वाटिकाओं के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किशोरियों में एनीमिया प्रबंधन, बच्चों में कुपोषण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में एनीमिया प्रबंधन, बाल पोषण के स्वर्णिम 1000 दिवस, आहार विविधता आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. एकता बेलवाल एवं वंदना कुमारी ने भी विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान दिए एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवान, डीडीओ मो. असलम, ब्लॉक मैनेजर एनआरएलएम चंद्रमणि उनियाल, डॉ. कीर्ति कुमारी, साकिर हुसैन एवं मीरा सजवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • औली तैयार बर्फीले रोमांच के लिए, 12 से 16 फरवरी तक नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और पहला विंटर कार्निवल
  • सीएम धामी की योजनाओं से बदली तकदीर, अतोला देवी बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल, नर्सरी से लाखों की आय
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका ने टिहरी, पौड़ी व देहरादून क्षेत्रों का किया निरीक्षण
  • ग्रामोत्थान रीप परियोजना से पशु सखियाँ डिजिटल रूप से सशक्त, सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने वितरित किए मोबाइल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल के मार्गदर्शन में FNHW पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बड़ी महापंचायत, परेड ग्राउंड पर उमड़ा जनसैलाब
  • भाई मजाक मत करो… T20 वर्ल्ड कप के लिए जब सूर्या के कॉल पर शॉक्ड हुए सिराज, जानें कैसे एक फोन ने पलट दी किस्मत
  • निर्माणाधीन सैन्यधाम के अंतिम चरणों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में ‘विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट’ की ओर एमडीडीए, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए बड़े फैसले
  • नगर पालिका परिषद के नव-निर्वाचित बोर्ड की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.