रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने किया निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 6, 2026 2:43 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : प्रभारी सचिव रुद्रप्रयाग डॉ. आर राजेश कुमार ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान आज प्रातः जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार (पुनाड गदेरे) के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की भौतिक प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
प्रभारी सचिव ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश भी दिए, ताकि पार्किंग निर्माण शीघ्र पूर्ण होकर आमजन को इसका लाभ मिल सके।
प्रभारी सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि इस पार्किंग के निर्माण से न केवल स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि रुद्रप्रयाग मुख्यालय चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव होने के कारण यहां प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में यात्री पहुंचते हैं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से मुख्य बाजार क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन की मांग पर शासन द्वारा मुख्य बाजार के निकट मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु शासन से ₹7 करोड़ 9 लाख 74 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से ₹2.84 करोड़ की धनराशि जारी भी की जा चुकी है। इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग को सौंपी गई है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह, तहसीलदार रुद्रप्रयाग प्रणव पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.