रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने की स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण और लक्ष्य पूर्ति के दिये निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 5, 2026 5:50 अपराह्न
पौड़ी : विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं के तहत गठित जिला प्राधिकृत समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति तथा जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की अद्यतन सूचना प्रस्तुत की जाए तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का फॉलोअप करते हुए एक पखवाड़े के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डेयरी विभाग को गंगा गाय महिला डेयरी विकास योजना के अंतर्गत बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों को एक सप्ताह में निस्तारित कराने तथा दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। कृषि विभाग को कृषि यंत्रीकरण के 40 लक्ष्यों को माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिये गये।
जिला प्राधिकृत समिति की बैठक में उत्तराखण्ड उद्यम एकल खिड़की सुगमता एवं अनुज्ञापन के तहत प्राप्त 10 आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये। ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे से संबंधित नक्शा प्रकरणों को पर्यटन अधिकारी एवं एएमए जिला पंचायत को आपसी समन्वय से निस्तारित करने को कहा गया, ताकि स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सके।
जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत लक्षित 725 इकाइयों का लक्ष्य पूर्ण करने, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे विकास योजना के 20 लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा उद्यान विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के 40 लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। पशुपालन विभाग को बकरी पालन एवं गौपालन योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, प्रबंधक उद्योग राजेन्द्र आर्या, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एन.के. ओझा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं
  • श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
  • देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.