मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम नितिका खण्डेलवाल का सख्त एक्शन, टिहरी में पुनर्वास भूखण्ड आवंटन में अनियमितता पर एफआईआर दर्ज

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 5, 2026 2:26 अपराह्न

टिहरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के क्रम में निरंतर कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में पुनर्वास में आबंटन प्रक्रिया को पारदर्शी करने के दौरान एक प्रकरण सामने आया, जिसमें ग्राम प्रधान सिंराई एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सिंराई खदरी खड़कमाफ, विकासखण्ड डोईवाला, जनपद देहरादून द्वारा पुनर्वास स्थल निर्मल (ब्लॉक ए०, बी०) एवं आमबाग में भूखण्डों के कथित रूप से गलत तरीके से भूखंड आवंटन किये जाने के सम्बन्ध में पुनर्वास निदेशालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।

उक्त शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी/पुनर्वास निदेशक नितिका खण्डेलवाल द्वारा प्रकरण की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा जांचोपरान्त प्रस्तुत संस्तुति के आधार पर सुरेश सिंह, नरेश सिंह, खेम सिंह (पुत्रगण महाबीर सिंह), निवासी ग्राम भल्डियाना, तथा सुशीला देवी (पत्नी तेग सिंह), निवासी ग्राम पुन्साडा, जनपद टिहरी गढ़वाल एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में दिनांक 31.01.2026 को कोतवाली नई टिहरी में प्रथम सूचना रिपोर्ट (F.I.R.) पंजीकृत करायी गयी है।

पुनर्वास विभाग टिहरी द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए जांचोपरान्त पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है। विभाग द्वारा जांच प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान किया है।

जिलाधिकारी टिहरी ने अवगत कराया कि पुनर्वास विभाग दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-05-at-11.31.24-AM.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण, सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात
  • SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
  • चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.